Katrina-Vicky ने दिवाली पर रिवील किया बेटे विहान का चेहरा, वायरल हुई फैमिली फोटो

दीपावली के खास मौके पर कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने फैंस को बेहद प्यारा तोहफा दिया है। दोनों ने पहली बार अपने बेटे 'विहान' की पहली झलक शेयर की।

Katrina-Vicky ने दिवाली पर रिवील किया बेटे विहान का चेहरा, वायरल हुई फैमिली फोटो
Katrina-Vicky ने दिवाली पर रिवील किया बेटे विहान का चेहरा, वायरल हुई फैमिली फोटो | Image: Instagram

बॉलीवुड में इस बार दिवाली का जश्न बेहद खास रहा, जहां सितारों ने अपने परिवारों के साथ इस रोशनी के पर्व की खुशियां बांटीं। इन सबके बीच सबसे बड़ा आकर्षण कटरीना कैफ और विक्की कौशल का परिवार रहा। इस कपल ने दिवाली के खास मौके पर अपने बेटे विहान का चेहरा पहली बार दुनिया के सामने लाकर फैंस को एक खूबसूरत तोहफा दिया है।

पहली बार सामने आया विहान का चेहरा

कटरीना और विक्की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कपल अपने नन्हे बेटे विहान के साथ जमीन पर बैठा नजर आ रहा है। बीच में खड़े विहान अपने दोनों हाथ हवा में उठाकर खिलखिलाकर हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें कटरीना और विक्की दोनों तरफ से प्यार से थामे हुए हैं। उनके चेहरों की खुशी बता रही है कि बेटे के साथ यह उनकी अब तक की सबसे खास दिवाली है।

परफेक्ट कलर कोऑर्डिनेशन और ट्रेडिशनल लुक

तस्वीर में तीनों का एथनिक अंदाज और मैचिंग आउटफिट्स लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। कटरीना ने गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला खूबसूरत पीला ट्रेडिशनल सूट पहना है, जिसमें वह बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट लग रही हैं। विक्की ने क्रीम कलर के कुर्ते-पायजामे में नजर आए, जिसके कॉलर पर किया गया गोल्डन वर्क उनके लुक को शानदार बना रहा है। नन्हे विहान ने महफिल तो असल में विहान ने लूटी, जिन्होंने क्रीम कुर्ते के ऊपर ब्राइट येलो जैकेट पहनी हुई थी।  मम्मी-पापा के कपड़ों के साथ विहान का यह परफेक्ट कलर कॉम्बिनेशन और ट्विनिंग इस फैमिली फोटो को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही है। फैंस इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - त्रेतायुग जैसी जगमगाई अयोध्या...10 साल में भव्यता की ओर बढ़ी रामनगरी, दीपोत्सव पर CM योगी का संदेश
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड