श्रीदेवी के बर्थडे पर तिरुपति दर्शन करने पहुंचीं बेटी जान्हवी, बॉयफ्रेंड संग नंगे पैर चढ़ी सीढ़ियां
Janhvi Kapoor: श्रीदेवी की 61वीं जयंती के मौके पर हर बार की तरह उनकी बड़ी बेटी जान्हवी कपूर इस बार भी तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Janhvi Kapoor: हिंदी सिनेमा की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी का आज जन्मदिन है। श्रीदेवी ने दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार रोल दिए हैं और आज भी लोग उनकी अदाकारी और मासूमियत भरी आवाज के दीवाने हैं। आज उनकी 61वीं जयंती के मौके पर हर बार की तरह उनकी बड़ी बेटी जान्हवी कपूर इस बार भी तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं।
बॉलीवुड की चांदनी भले ही आज हमारे बीच में ना हो लेकिन उनके द्वारा निभाया गया हर किरदार आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है। उनकी मौत के बाद उनकी दोनों बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर उन्हें काफी मिस करती हैं। दोनों ने आज एक स्पेशल पोस्ट के जरिए अपनी मां को याद किया है।
श्रीदेवी के बर्थडे पर तिरुपति पहुंचीं बेटी जान्हवी कपूर
आंध्र प्रदेश से जान्हवी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करती नजर आ रही हैं। उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी पहुंचे थे। दर्शन के बाद टीटीडी (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम) के अधिकारियों ने उन्हें भगवान वेंकटेश्वर के रंगनायक मंडपम में रेशम के कपड़े से सम्मानित किया और उन्हें भगवान का प्रसाद दिया।
इस दौरान, धड़क स्टार येलो सिल्क साड़ी और ग्रीन ब्लाउज में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया होता है और सोने के जेवर पहने होते हैं। इसके अलावा, उन्होंने सोशल मीडिया पर भी मां के साथ अपनी बचपन की फोटो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे मम्मा। आई लव यू।
खुशी कपूर ने ऐसे किया मां श्रीदेवी को याद
खुशी कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी में अपनी बचपन की फोटो शेयर की है जिसमें उनकी मां श्रीदेवी ने उन्हें पकड़ा होता है जबकि साइड में जान्हवी जीभ बाहर निकालकर पोज दे रही होती हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 13 August 2024 at 13:12 IST