जब मालती ने काटे पापा निक के बाल, बाद में ओह माय गॉड बोलकर प्रियंका की बेटी ने छुपाया चेहरा
प्रियंका चोपड़ा की नन्ही परी मालती ने पिता निक जोनस को न्यू हेयरकट दिया, जिसका वीडियो इंस्टा पर शेयर किया गया है। मालती के क्यूट अंदाज को फैंस पसंद कर रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Priyanka-Nick Daughter: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं। 'देसी गर्ल' के अलावा उनके पति निक और बेटी मालती भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में कोई कमी नहीं छोड़ते। हाल ही में निक जोनस ने लाडली संग कुछ प्यारी सी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गई। ऐसा क्यों आईए बताते हैं...
प्रियंका चोपड़ा की नन्ही परी मालती ने पिता निक जोनस को न्यू हेयरकट दिया। इसका क्यूट सा वीडियो उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर साझा किया है। इसमें निक अपनी प्रिंसेस के साथ प्यारा सा मोमेंट शेयर करते दिख रहे हैं। निक के बाल काटने में बिजी मालती बेहद स्विट लग रही हैं। खैर, आपको बता दें कि मालती अपनी टॉय सीजर से पापा के बाल काट रही हैं। वहीं निक भी अपनी नन्ही ‘नाई’ से बाल कटवाकर बेहद खुश हैं। साथ ही न्यू हेयरकट देने के लिए वो मालती को थैंक्यू भी कहते हैं।
'ओह माय गॉड...' मालती की बोली ने जीता दिल
इसके बाद साझा की गई एक और वीडियो में मालती की बोली ने जैसे फैंस का दिल ही जीत लिया हो। मालती मैरी चोपड़ा जोनस अपने क्यूट से अंदाज में कहती हैं- 'ओह माय गॉड...' यह सुनकर निक हंसने लग जाते हैं। निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें वो सेट पर नजर आ रही हैं। क्लिप देखकर ऐसा लग रहा है जैसे निक बेटी संग उन्हें सरप्राइज देने पहुंचे होंगे। कुछ और पोस्ट की गई तस्वीरों में मालती सोती दिख रही है, जबकि एक फैमिली फोटो है।
मालती चोपड़ा और निक जोनस की बॉन्डिंग को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस निक की प्रिंसेस पर ढेरों प्यार बरसा रहे हैं।
Advertisement
हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी पीसी
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। इसके अलावा चर्चा है कि वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।
यह भी पढ़ें: कोलकाता रेप-मर्डर केस: हत्याकांड के विरोध में बढ़ता आक्रोश, सड़कों पर उतरे पटना एम्स के मेडिकल छात्र