अपडेटेड 24 July 2025 at 18:08 IST
'कैसी परवरिश है जो आपको...', रिसेप्शनिस्ट से मारपीट मामले पर फूटा Janhvi Kapoor का गुस्सा, बोलीं- इसे जेल में डालो
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर का गुस्सा एक वायरल वीडियो पर फूटा है, जो महाराष्ट्र के कल्याण से सामने आया। इसमें एक शख्स रिसेप्शनिस्ट संग बुरी तरह मारपीट करता और उसे बालों से घसीटता नजर आया।
Jahnvi Kapoor news: जान्हवी कपूर आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखने से झिझकती नहीं। अब जान्हवी का गुस्सा उस वायरल वीडियो पर फूट रहा है, जिसमें एक शख्स रिसेप्शनिस्ट को बेरहमी से पीटते नजर आ रहा है। वायरल वीडियो पर भड़कते हुए जान्हवी ने कहा कि इस आदमी को जेल में होना चाहिए।
मामला महाराष्ट्र के कल्याण का है। यहां एक क्लिनिक से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया। एक शख्स ने क्लीनिक में घुसकर रिसेप्शनिस्ट से बुरी तरह मारपीट की। वायरल वीडियो में शख्स रिसेप्शनिस्ट को बालों से पकड़कर घसीटते नजर आया।
जान्हवी कपूर ने किया रिएक्ट
इसी मामले पर जान्हवी कपूर भड़क उठी हैं। वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "इस आदमी को जेल में होना चाहिए। कोई कैसे ये सोच सकता है कि ऐसा बर्ताव ठीक है? उसे क्या लगता है कि वो इस तरह से किसी पर हाथ सकता है? किस तरह की परवरिश आपको बिना किसी पछतावे, गिल्ट या मानवता के भाव के ऐसे काम करने के लिए राजी करती है? खुद के साथ कैसे जीते हैं इस तरह के लोग? कितनी शर्म की बात है।"
जान्हवी ने आगे लिखा, "...और हमें इस पर भी शर्म आनी चाहिए कि इस तरह के व्यवहार को हम सख्ती से सजा नहीं देते या अनदेखा कर दते हैं। इसकी कोई माफी नहीं हो सकती।"
क्या है मामला?
मामला 21 जुलाई का है। जानकारी के अनुसार रिसेप्शनिस्ट के बिना अपॉइंटमेंट के डॉक्टर के कमरे में जाने से मना करने पर शख्स भड़का हुआ था। इसके बाद उसने आपा खोते हुए रिसेप्शनिस्ट के साथ बुरी तरह मारपीट की। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'होमबाउंड' के चलते चर्चाओं में है, जिसमें ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी उनके साथ नजर आएंगें। इसके अलावा उनके पास 'परम सुंदरी', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' जैसी फिल्में भी हैं।
यह भी पढ़ें: उर्फी जावेद ने ट्रोलर्स की बंद की बोलती- शेयर किया बिना फिलर्स वाला वीडियो, फैंस बोले- So Pretty
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 24 July 2025 at 17:27 IST