Anant-Radhika की 'मामेरू सेरेमनी' में ब्वॉयफ्रेंड संग पहुंचीं जान्हवी कपूर, पिंक लहंगे में जीता दिल

Anant Ambani-Radhika Merchant’s wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में जान्हवी कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं।

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया | Image: Varinder Chawla

Anant Ambani-Radhika Merchant’s wedding: मशहूर बिजनेस मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। अनंत और राधिका की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। जिसके चलते बुधवार यानी 3 जुलाई को मुंबई स्थित अंबानी के एंटीलिया रेजिडेंस पर ‘मामेरू’ सेरेमनी का आयोजन किया गया था।

इस सेरेमनी में कई सारे सितारों से शिरकत की लेकिन एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जी हां आपने बिल्कुल सही सोचा, अंबानी परिवार की इस मामेरू सेरेमनी में जान्हवी  कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंची थीं। खास बात ये थी कि सेरेमनी के लिए जान्वही कपूर ने इंडियन अटायर पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

जाहन्वी का ट्रेडिशनल लुक

दरअसल, अनंत और राधिका की ‘मामेरू’ सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड का ये नया कपल एक साथ नजर आ रहा है। सेरेमनी के लिए जान्हवी ने ऑरेंज और पिंक कलर का लहंगा चुना था, जिसमें वह गॉर्जियस दिख रही थीं। वहीं इस दौरान उन्होंने हैवी नेकलेस, बैंगल्स और ईयररिंग्स के साथ खुद को एक्सेसराइज किया था। जाहन्वी के इस लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया है।

ब्लू कुर्ते में दिखे शिखर पहाड़िया

वहीं, बात करें शिखर पहाड़िया की तो वह इस मौके पर ब्लू और व्हाइट कलर के कुर्ते पजामे में नजर आए। जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। इस फंक्शन में जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के अलावा, मानुषी छिल्लर, ओरी, मीजान जाफरी, वीर पहाड़िया समेत फिल्म जगत के कई नामी सितारे शामिल हुए थे।

बहरहाल, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उससे पहले अंबानी परिवार पारंपरिक गुजराती समारोह ‘मामेरू’ सेरेमनी की ही तरह और भी कई वेडिंग फंक्शन को ऑर्गनाइज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

ये भी पढ़ें: विष्णु पूजा के दौरान कर लें ये आसान उपाय, खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे; बढ़ेगा मान-सम्मान

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 4 July 2024 at 10:45 IST