अपडेटेड 4 July 2024 at 10:17 IST
विष्णु पूजा के दौरान कर लें ये आसान उपाय, खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे; बढ़ेगा मान-सम्मान
Guruwar Ke Upay: अगर आपके मान-सम्मान और धन में कमी आ रही है तो आपको गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय ये आसान उपाय जरूर करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Guruwar Tips: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। जिस तरह से सोमवार (Monday) का दिन भगवान शिव (Lord Shiva) को अर्पित किया गया है, उसी तरह से गुरुवार के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूजा की जाती है। मान्यता है कि गुरुवार (Thursday) के दिन भगवान विष्णु की श्रद्धा भाव से पूजा करने से जीवन, घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
ऐसे में अगर आप अपने जीवन में किसी तरह की कठिनाई, आर्थिक संकट, मान-सम्मान में कमी आदि जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो आपको गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय कुछ खास उपाय जरूर करने चाहिए। इन उपायों को करने से जीवन में चल रहे सभी तरह के कष्टों से जल्द छुटकारा मिलता है। तो आइए बिना किसी देरी के जान लेते हैं इन जरूरी उपायों के बारे में।
विष्णु पूजा के समय करें ये उपाय
- गुरुवार के दिन विष्णु पूजा के दौरान जल में हल्दी मिलाकर केले के पेड़ को अर्घ्य देना चाहिए। इससे विष्णु भगवान खुश होकर व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
- भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आप गुरुवार के दिन उनकी प्रतीमा या तस्वीर का जलाभिषेक कर सकते हैं। इसके लिए आप कच्चे दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस दौरान विष्णु स्तोत्र का पाठ जरूर करें तभी श्रीहरि आपसे प्रसन्न होंगे।
- विष्णु पूजा के दौरान तुलसी माता की पूजा भी अवश्य करें। दरअसल, तुलसी माता को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में अगर आप तुलसी के पौधे की पूजा करेंगे तो इससे आपके मान-सम्मान और धन में वृद्धि होगी।
- गुरुवार पूजा के समय कच्चे दूध में जल मिलाकर तुलसी मां को अर्घ्य दें। ऐसा करने से विष्णुजी प्रसन्न होकर व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
- इसके अलावा, गुरुवार के दिन और पूजा के दौरान आपको पीले रंग के वस्त्र जरूर पहनने चाहिए। ऐसा करने से बिगड़ा हुआ भाग्य बनने लगेगा और हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 4 July 2024 at 09:51 IST