अपडेटेड 6 April 2025 at 15:24 IST
मां को नम आंखों से अंतिम विदाई देने पहुंचीं जैकलीन, पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल, भावुक कर देगा वीडियो
Jacqueline Fernandez Mother: जैकलीन फर्नांडिस की मां किम का रविवार को निधन हो गया है। उनकी मां को कुछ दिनों पहले लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Jacqueline Fernandez Mother Death News: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां किम का रविवार को निधन हो गया है। उनकी मां को कुछ दिनों पहले लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों की माने तो, किम को हार्ट स्ट्रोक आया था जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।
जैसे ही जैकलीन को अपनी मां की मौत की दुखद खबर मिली, वो तुरंत अपनी शूटिंग को बीच में छोड़कर भारत लौट आईं। वो अपने पिता के साथ अपनी मां को देखने मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंची थीं।
जैकलीन फर्नांडिस की मां किम का निधन
सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे जैकलीन फर्नांडिस अपनी मां की मौत के सदमें में हैं। वो वाइट शर्ट और चेहरे पर मास्क लगाकर अस्पताल जाते हुए स्पॉट की गईं। उन्हें सहारा देने के लिए उनके साथ बाकी लोग भी मौजूद थे।
एक्ट्रेस की तरह उनके पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल था। जैकलीन के पिता अपनी पत्नी की मौत से काफी शोकग्रस्त नजर आए। चलते हुए उनके कदम भी लड़खड़ा रहे थे। ये वीडियो देखकर फैंस का भी दिल टूट चुका है और वे इस मुश्किल घड़ी में जैकलीन और उनके पिता से हौसला बनाए रखने के लिए कह रहे हैं।
जैकलीन की मां को पहले भी आया था हार्ट स्ट्रोक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन की मां किम फर्नांडिस को 24 मार्च को हार्ट स्ट्रोक आया था जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल के ICU में एडमिट कराया गया। तब से उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान जैकलीन भी अपनी मां की देखभाल करने के लिए अक्सर हॉस्पिटल के चक्कर काटती रहती थीं।
खबरों की माने तो, फतेह स्टार को इस साल IPL में परफॉर्म भी करना था लेकिन अपनी मां की सेहत देखते हुए वो नहीं जा पाईं। किम को पहले 2022 में भी हार्ट स्ट्रोक आ चुका है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 6 April 2025 at 15:24 IST