Alia Bhatt: अब हॉरर फिल्म से डराने आ रहीं आलिया भट्ट, इस मशहूर फ्रेंचाइजी में कैमियो के बाद हाथ लगा लीड रोल?
Alia Bhatt: फिल्म ‘तुम्बाड़ 2’ में कथित तौर पर आलिया भट्ट को भी कैमियो करते देखा जाएगा। इतना ही नहीं, वो तीसरे पार्ट में भी नजर आ सकती हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Alia Bhatt: आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक ऐसी टैलेंटिड कलाकार हैं जो कभी एक्सपेरिमेंट करने से कतराती नहीं हैं। अब एक्ट्रेस एक मशहूर हॉरर फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने जा रही हैं। आलिया हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरती नजर आई थीं। इस बीच, खबरें आ रही हैं कि उनकी ‘तुम्बाड़’ यूनिवर्स में एंट्री हो चुकी है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, आलिया भट्ट ने चुपचाप एक और फिल्म की शूटिंग शुरू कर ली है जिसकी जानकारी अभी तक ऑफिशियल नहीं की गई है। पोर्टल ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आलिया ‘तुम्बाड़ 2’ में अपने कैमियो के लिए 15 दिनों की शूटिंग कर रही हैं।
‘तुम्बाड़ 2’ में होगा आलिया भट्ट का कैमियो?
सोहम शाह अभिनीत फिल्म ‘तुम्बाड़ 2’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी देखा जाएगा। अब खबरें आ रही हैं कि इस मशहूर हॉरर फिल्म के सीक्वल में आलिया भट्ट भी कैमियो करती नजर आएंगी जिसकी शूटिंग फिलहाल चल रही है।
रिपोर्ट में सूत्र ने बताया कि आलिया ‘तुम्बाड़ 2’ में 15 दिनों तक अपना कैमियो शूट करेंगी। उनका किरदार फिल्म की पूरी कहानी के लिए बेहद अहम है। इतना ही नहीं, उनका किरदार 'तुम्बाड़ 3' में भी जारी रहेगा, जो इस फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है।
‘तुम्बाड़ 3’ में आलिया भट्ट का होगा लीड रोल?
रिपोर्ट में आगे लिखा है कि ‘तुम्बाड़ 2’ में आलिया भट्ट को ‘तुम्बाड़ 3’ के मुख्य किरदार के रूप में पेश किया जाएगा। आलिया मई के अंत तक 'तुम्बाड़ 2' की शूटिंग पूरी कर लेंगी और फिर 'लव एंड वॉर' के अंतिम चरण की शूटिंग शुरू करेंगी।
सूत्र ने पोर्टल को बताया कि "'लव एंड वॉर' की शूटिंग जून से फिर शुरू होगी और अगस्त 2026 तक पूरी हो जाएगी। संजय लीला भंसाली की ये फिल्म गणतंत्र दिवस 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।"
इस बीच, बात करें ‘तुम्बाड़ 2’ की तो इसका निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। फिल्म में सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अहम किरदार में देखा जाएगा। ये हॉरर-फैंटेसी फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 16 May 2026 at 20:41 IST