सितारों पर चढ़ा iPhone 18 Pro का बुखार...विक्की कौशल से लेकर नेहा धूपिया और रितेश-जेनेलिया तक; इन सितारों ने किया 'APPLE PHONE FLAUNT'
बॉलीवुड में iPhone 18 Pro सीरीज का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रितेश देशमुख, जेनेलिया, करिश्मा तन्ना, विक्की कौशल और नेहा धूपिया जैसे सितारों ने इस नए फोन के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 4 min read
बॉलीवुड का लग्जरी लाइफस्टाइल हमेशा से सुर्खियों में रहता है। आलीशान बंगलों और सुपरकारों के बाद अब बी-टाउन में Apple की नई iPhone 18 Pro सीरीज का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। भारत में आधिकारिक बिक्री शुरू होने से पहले ही यह लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन कई बॉलीवुड सितारों के हाथों में नजर आने लगा है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
रितेश देशमुख ने फ्लॉन्ट किया Glacier Blue शेड
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने हाल ही में अपने नए iPhone 18 Pro Max की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। फोटो में वह नए 'Glacier Blue' कलर वेरिएंट के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आए। 'धमाल 4' स्टार ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मेरा वाला ब्लू'। रितेश की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स के मजेदार रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, 'बड़े लोग', तो दूसरे ने चुटकी लेते हुए पूछा, 'जला रहे हो क्या ब्रो?' वहीं एक्ट्रेस ज़रीन खान ने भी अपनी इच्छा जताते हुए कमेंट किया, 'मेरेको भी चाहिए', जो यह दिखाता है कि इस नए फोन को पाने की होड़ सेलेब्स के बीच भी कितनी तेज है।
जेनेलिया, नेहा धूपिया और करिश्मा तन्ना को भाया Burgundy कलर
जहां रितेश को ग्लेशियर ब्लू शेड पसंद आया, वहीं उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख का दिल इसके नए 'Burgundy' वेरिएंट पर आ गया है। इस बार Apple का यह गहरा और प्रीमियम Burgundy शेड बी-टाउन की पहली पसंद बनता दिख रहा है।
नेहा धूपिया और करिश्मा तन्ना समेत कई अन्य मशहूर हस्तियों ने भी Burgundy iPhone 18 Pro Max के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर यह नया शेड तेजी से ट्रेंड कर रहा है और टेक लवर्स के बीच चर्चा का मुख्य विषय बन चुका है।
Apple BKC स्टोर पहुंचे विक्की कौशल
भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होते ही मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित Apple Store पर फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस लॉन्च डे को और भी खास बनाया बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल ने, जो खुद अपना नया iPhone लेने सीधे स्टोर पहुंच गए। विक्की कौशल की मौजूदगी ने Apple फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया। स्टोर में मौजूद लोग एक्टर और नए प्रो मॉडल्स की एक झलक पाने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आए।
भारत में शुरू हुई आधिकारिक बिक्री और कीमतें
भारत में Apple iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री आधिकारिक तौर पर सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। दिल्ली, नोएडा, मुंबई और बेंगलुरु के रिटेल स्टोर्स के बाहर लोग तड़के सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े दिखे। कीमतों की बात करें तो भारत में iPhone 18 Pro 256GB की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है, जबकि iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है।
Apple Park इवेंट में थी एपी ढिल्लों और तृप्ति डिमरी की मौजूदगी
इससे पहले कैलिफोर्निया स्थित 'Steve Jobs Theatre' में आयोजित Apple के ग्रैंड ग्लोबल लॉन्च इवेंट में भी भारतीय सितारों की चमक देखने को मिली थी। पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इस एक्सक्लूसिव इवेंट का हिस्सा बने थे।दोनों सेलेब्स ने Apple Park से कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे Apple के CEO जॉन टर्नस के साथ बातचीत करते और नए लॉन्च हुए iPhone मॉडल्स को एक्सपीरियंस करते नजर आए थे।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 18 September 2026 at 12:09 IST
