Video: बप्पा की आरती के दौरान खाती दिखीं कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा की पत्नी, भड़के लोग बोले- 'इतनी भी क्या भूख?'

गणपति विसर्जन के दौरान रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह गणपति बप्पा की मूर्ति को हाथ जोड़कर अंतिम प्रणाम करती नजर आ रही हैं, लेकिन इसी दौरान वह लगातार मुंह में कुछ चबाती हुई दिखाई दीं।

Video: बप्पा की आरती के दौरान खाती दिखीं कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी, भड़के लोग बोले- 'इतनी भी क्या भूख?'
Video: बप्पा की आरती के दौरान खाती दिखीं कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी, भड़के लोग बोले- 'इतनी भी क्या भूख?' | Image: Instagram

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी और फिल्म निर्माता लिजेल डिसूजा अक्सर अपनी फिटनेस और पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। क्रिश्चियन होने के बावजूद लिजेल महादेव की परम भक्त हैं और हिंदू धर्म के सभी त्योहारों को पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाती हैं। हर साल की तरह इस बार भी रेमो और लिजेल ने अपने घर गणपति बाप्पा की स्थापना की और पूरे रीति-रिवाजों के साथ उनका विसर्जन किया।

विसर्जन के दौरान कैमरे में कैद हुआ ये वीडियो 

गणपति विसर्जन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, विसर्जन के समय जब लिजेल बाप्पा को आखिरी प्रणाम कर रही थीं और उनके कान में प्रार्थना कर रही थीं, तब वह लगातार कुछ चबाती हुई नजर आईं। उनका मुंह एक पल के लिए भी नहीं रुका। मुमकिन है कि लिजेल प्रसाद खा रही हों, लेकिन मौके की गहमागहमी में कैमरे में कैद हुए। जिसका वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देख भड़के ट्रोलर्स 

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रुक नहीं रही है। कुछ लोगों ने उन पर तंज कसते हुए लिखा, 'इतनी भी क्या जल्दी थी, पहले खा ही लेतीं। कम से कम थोड़ा सब्र तो कर लेना चाहिए था।' वहीं एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ‘लिजेल बेटी, क्या गणपति जी को समझ आ भी गया होगा कि क्या बोला?’वहीं कुछ यूजर्स ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि वहां सभी को नारियल का प्रसाद बांटा गया था जिसे लिजेल खा रही थीं।

ये भी पढ़ें - हजारों फीट की ऊंचाई पर हंगामा...बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट; मची अफरातफरी
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड