Kangana Vs Imtiaz Ali: बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश, ‘मैं वापस आऊंगा’ के आगे फीकी पड़ी ‘भारत भाग्य विधाता’, रिलीज से पहले ही आंकड़ों ने दिया संकेत
Kangana Ranaut Vs Imtiaz Ali: बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ और इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 12 जून को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी क्लैश देखने के मिलने वाला है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Kangana Ranaut Vs Imtiaz Ali: कंगना रनौत और इम्तियाज अली दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। दोनों की ही अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब आने वाली 12 जून को बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों के बीच एक बड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। दरअसल, कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ और इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, दोनों ही एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। अब इन दोनों बड़ी फिल्मों में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाएगी और कौन सी नहीं, यह देखना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है।
किस फिल्म का बज रहा डंका?
आईएमडीबी समय-समय पर उन फिल्मों की लिस्ट अपडेट करता है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये लिस्ट आईएमडीबी के उस फिल्म के पेज पर व्यूज के हिसाब से तय की जाती है। आईएमडीबी की इस लिस्ट के मुताबिक, फैंस को इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का सबसे ज्यादा इंतजार है और यह फिल्म लिस्ट में पहले नंबर पर बनी हुई है। कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की बात करें तो यह फिल्म आईएमडीबी की मोस्ट एंटिसिपेटेड लिस्ट में शामिल तक नहीं है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यश की फिल्म टॉक्सिक मौजूद है, जबकि तीसरे स्थान पर वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना ही है ने अपनी जगह बनाई है।
IMDb और BookMyShow पर किस फिल्म का पलड़ा भारी?
IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की सूची में ‘मैं वापस आउंगा’ पहले स्थान पर मौजूद है, जबकि ‘भारत भाग्य विधाता’ टॉप 10 में भी जगह नहीं बना सकी है। वहीं BookMyShow पर भी इम्तियाज अली की फिल्म को दर्शकों का ज्यादा समर्थन मिल रहा है। प्लेटफॉर्म पर ‘मैं वापस आउंगा’ में 2,900 से ज्यादा लोगों ने रुचि दिखाई है, जबकि ‘भारत भाग्य विधाता’ के लिए यह आंकड़ा 440 से अधिक है।
दोनों फिल्मों की कहानी है अलग
‘मैं वापस आउंगा’ एक रोमांटिक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान बिछड़े लोगों की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, वंदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
‘भारत भाग्य विधाता’ की क्या है कहानी
कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 2008 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान सरकारी अस्पतालों के मेडिकल स्टाफ और नर्सों की बहादुरी की कहानी दिखाएगी। इस फिल्म में कंगना रनौत और गिरिजा ओक मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद दर्शक किस फिल्म को ज्यादा प्यार देते हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 30 May 2026 at 12:35 IST