divyanka tripathi, vivek dahiya

'मैं लेबर रूम में फूट-फूटकर रोने लगा था,जब...' जुड़वां बच्चों की मां बनीं दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर पति विवेक दहिया ने किया चौकाने वाला खुलासा

Vivek Dahiya: टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कप्लस में से एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दिव्यांका ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया है, जिसके बाद से पूरे परिवार में जश्न का माहौल बना हुआ है। अस्पताल में तीन दिन गुजारने के बाद यह कपल अपने नन्हे मेहमानों के साथ घर लौट आया है, जहां उनका बहुत ही शानदार तरीके से स्वागत किया गया। हालांकि, इस बेहद खूबसूरत पल के पीछे डिलीवरी रूम का एक ऐसा अनुभव भी छुपा है, जिसने विवेक दहिया को अंदर से झकझोर कर रख दिया था। उन्होंने अपने ह

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शादी के लंबे समय बाद माता-पिता बनने का सुख पाने वाले दिव्यांका और विवेक की खुशी सातवें आसमान पर है। दिव्यांका ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया है, डिलीवरी के तीन दिनों बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली।

Image: Instagram
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शुक्रवार के दिन जब कपल ने अपने दोनों बच्चों को गोद में लेकर घर पहुंचे, तो पूरे परिवार ने उनका पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया। घर का कोना-कोना बच्चों के आने की खुशी में सजाया गया था।

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विवेक शुरू से ही इस बात को लेकर पूरी तरह तैयार थे कि अपनी पत्नी की डिलीवरी के वक्त उनके साथ रहेंगे। उन्होंने डॉक्टर से पहले ही कह दिया था कि वे बच्चों के जन्म के पूरे सफर को करीब से देखना चाहते हैं। 

Image: Instagram
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विवेक बीस मिनट तक लेबर रूम के अंदर रहे।वे अंदर पहुंचे तो सी-सेक्शन सर्जरी की वजह से वहां बहुत ज्यादा खून बह रहा था। उस ब्लीडिंग और चीरे को देखकर विवेक पूरी तरह हैरान रह गए और डर के मारे सुन्न हो गए।
 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लेबर रूम का वह नजारा देखकर विवेक भावुक हो गए, उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि वे क्या करें। बच्चों के दुनिया में आने की खुशी एक तरफ थी, लेकिन अपनी पत्नी को उस हालत में देखना उनके लिए बहुत मुश्किल था। 

Image: Instagram
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कमरे से बाहर निकलते ही विवेक अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख पाए और मां के गले लगकर फूट-फूटकर रो पड़े। लेबर रूम के अंदर सिर्फ विवेक ही नहीं, बल्कि दिव्यांका त्रिपाठी भी काफी इमोशनल थीं।

Image: Instagram
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

9 महीनों के लंबे इंतजार और सी-सेक्शन के दर्द के बाद जब डॉक्टर्स ने उनके दोनों नन्हे बेटों को पहली बार उनके सामने रखा, तो वे खुद को रोक नहीं पाईं। अपने दोनों बच्चों को छूकर दिव्यांका इमोशनल हो गईं।

Image: Instagram
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विवेक के मन में महिलाओं के प्रति सम्मान पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ गया है। उनका मानना है कि एक बच्चे को जन्म देने के लिए मां को जिस दर्द और तकलीफ से गुजरना पड़ता है, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। 
 

Image: Instagram
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

खुशी के माहौल में विवेक के मन में एक अजीब सी घबराहट और नर्वसनेस भी देखने को मिली। उन्होंने खुलकर बात करते हुए कहा कि बच्चों के आने से वे बहुत खुश हैं,एक पिता बनने की जिम्मेदारी उन्हें डरा भी रही है
 

Image: Instagram
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड