अपडेटेड 3 January 2026 at 23:33 IST

Ikkis Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर बढ़ी अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' की रफ्तार, जानें 3 दिन की कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 3: अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' की कमाई की रफ्तार पहले से बढ़ती हुई नजर आई है। आइए बताते हैं कि तीन दिनों में फिल्म ने कुल कितनी कमाई कर ली है।

Follow :  
×

Share


ikkis box office collection day 3 | Image: X

Ikkis Box Office Collection Day 3: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में खूब चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म कई वजहों से खास मानी जा रही है। एक ओर यह अगस्त्य नंदा के करियर के लिए अहम फिल्म है, वहीं दूसरी ओर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की यह आखिरी फिल्म भी है, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया है। मजबूत कंटेंट और इमोशनल कनेक्ट के चलते फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छी ओपनिंग मिली है। आइए जानते हैं कि पहले वीकेंड में इक्कीस ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है।

तीन दिनों में कितनी हुई कुल कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इक्कीस ने रिलीज के पहले शुक्रवार को 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शनिवार को फिल्म की कमाई में सुधार देखने को मिला और इस दिन मूवी ने 4.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। खबर लिखे जाने तक तीन दिनों में इक्कीस का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14.57 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा इससे थोड़ा ज्यादा हो सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में कितनी तेजी से 50 करोड़ क्लब की ओर बढ़ती है।

पहले दिन अच्छी शुरुआत, दूसरे दिन आई गिरावट

'इक्कीस' जबरदस्त बज के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। पहले दिन फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और कलेक्शन भी ठीक रहा। हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली, जिससे इसके प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे। लेकिन वीकेंड के साथ ही फिल्म की रफ्तार एक बार फिर तेज होती नजर आई। तीसरे दिन इक्कीस के कलेक्शन में एक बार फिर सुधार देखा गया। ऐसा माना जा रहा है कि वीकेंड का फायदा फिल्म को मिला है। साथ ही धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होने के चलते दर्शकों के इमोशनल कनेक्शन ने भी टिकट खिड़की पर फिल्म को मजबूती दी है। अगस्त्य नंदा की एक्टिंग को भी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

'धुरंधर' से 'इक्कीस' की हो रही टक्कर

नए साल के मौके पर जहां 'धुरंधर'  बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है, वहीं 'इक्कीस' भी दर्शकों की कमी से जूझती नजर नहीं आ रही। कड़े स्ट्रगल के बावजूद फिल्म का प्रदर्शन ठीक माना जा रहा है। खासतौर पर कंटेंट और स्टार कास्ट की वजह से फिल्म को फायदा मिल रहा है। पहले वीकेंड में फिल्म की कमाई में तो उछाल देखा गया है। अब आने वाले दिनों में देखते हैं कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म कैसे कमाई करती है। 

यह भी पढ़ें: बिना जिम के कम करें पेट की चर्बी, सहजन की ड्रिंक पीकर पाएं स्लिम बॉडी

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 3 January 2026 at 23:33 IST