अपडेटेड 29 May 2025 at 12:38 IST
ऋतिक रोशन की जल्द साउथ सिनेमा में होगी एंट्री, KGF-कांतारा के मेकर्स से मिलाया हाथ; फैंस बोले-अब होगा धमाल
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले सुपरस्टार ऋतिक रोशन को लेकर बड़ा अनाउंसमेंट हुआ है। वो जल्द ही अब साउथ सिनेमा में भी एंट्री करने वाले हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अब अपनी एक्टिंग और डांस का जलवा साउथ सिनेमा में बिखरने वाले हैं। उनसे जुड़े एक ऐसी खबर आई है जिसे सुन फैंस खुशी से झुम उठे हैं। ऋतिक ने KGF-कांतारा के मेकर्स होम्बले फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। इसकी जानकारी खुद प्रोडेक्शन हाउस ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है।
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म अपकमिंग फिल्म वॉर-2 की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी नजर आएंगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हो चुका जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इस बीच ऋतिक के फैंस के लिए एक ऐसी खबर आई है जिसे सुन फैंस बेहद खुश हो गए। कन्नड़ सिनेमा के प्रोडक्शन हाउस होम्बाले फिल्म्स ने अनाउंस किया है कि वो ऋतिक के साथ बहुत जल्द एक प्रोजेक्ट के लिए कोलैब करने वाले हैं।
होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर की बड़ी घोषणा
मेकर्स ने इसकी घोषणा करते हुए X पोस्ट पर लिखा, लोग उन्हें ग्रीक गॉड बुलाते हैं, उन्होंने कई दिलों पर राज किया है, सीमाओं को तोड़ा है। कई हदें पार की हैं और हमने देखा है कि वो क्या अनोखी चीज हैं! कई सालों की कोशिश के बाद हम ऋतिक रोशन का होम्बाले फिल्म्स की फैमिली में स्वागत करते हुए गर्व महसूस कह रहे हैं। साहस, गौरव और भव्यता भरी एक कहानी... जहां गंभीरता, कल्पना से मिलती है। द बिंग बैंग की शुरुआत।
ऋतिक ने नए प्रोजेक्ट पर जताई खुशी
ऋतिक ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर अपना एक्साइटमेंट दिखाया है। इस घोषणा पर उन्होंने कहा- होम्बले पिछले कुछ सालों से बेहतरीन कहानियां पेश कर रहा है। मैं उनके साथ कोलेब करने और अपने फैंस को खास सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने के लिए एक्साइटेड हूं। हम बड़े सपने देख रहे हैं और इस विजन को रियल बनाने के लिए तैयार हैं।
फैंस ने क्या कहा?
वहीं, इस ऐलान पर फैंस काफी खुश हैं। होम्बाले के अनाउंस पर एक फैंस ने लिखा- अब केजीएफ 3 में ऋतिक बनाम रॉकी भाई की कल्पना कर सकते हैं। वहीं, दूसरे फैंस ने कमेंट में लिखा, क्या होगा अगर प्रभास बनाम ऋतिक हो जाए। वहीं, तीसरे नेटीजन्स ने North and South की फिल्मों के बीच सपोर्ट का जश्न मनाया और लिखा,यह फ्यूचर है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 29 May 2025 at 12:38 IST