'बिस्तर से उठना भी हुआ मुश्किल, दिखने लगीं हड्डियां,14 दिन में घटा 4 किलो वजन...' ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड का ये कैसे हुआ बुरा हाल
Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad Hospitalized: ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि पिछले 14 दिनों से वह बिस्तर पर हैं। उनका चार किलो वजन घट गया है। आइए जानते हैं कि आखिर उन्हें क्या हो गया है।
Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad Hospitalized: ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद की सेहत हो लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। एक खतरनाक पैरासिटिक इन्फेक्शन Cyclospora हो गया है, जिसकी वजह से सिर्फ चौदाह दिनों में उन्होंने चार किलो वजह घटा लिया है। उनकी हालत इतनी कमजोर हो गई है कि वह एक टूथपिक भी उठा नहीं पा रही हैं। इस मुश्किल समय में ऋतिक रोशन उनके साथ साये की तरह साथ हैं। सबा ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर लंबा- चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ कई सारी चेतावनियां भी दी हैं।
अस्पताल के बेड से सबा आजाद ने शेयर की फोटो
सबा आजाद ने इंस्टाग्राम के लेटेस्ट पोस्ट में अस्पताल के बेड से एक फोटो शेयर की है। उन्होंने इस फोटो के साथ लंबा- चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी के 14 सबसे बुरे दिन। Cyclospora cayetanensis। तुम बहुत ही घटिया चीज हो!! मेरे जैसी इंसान के लिए, जो सिर्फ घर का खाना खाती है और अपनी पानी की बोतल हर जगह साथ रखती है। यह पेट का इन्फेक्शन अचानक कहीं से आ गया और वह भी साल के सबसे बिजी वक्त में। मैंने दो हफ्तों में 4 किलो वजन कम कर लिया है, जो मेरे पास पहले से ही ज्यादा नहीं था और अब मैं मुश्किल से चल भी पा रही हूं।
एक दिन मैं दिन में दो बार ट्रेनिंग कर रही थी, पुल-अप्स लगा रही थी, भारी वजन उठा रही थी और अगले ही दिन मेरा शरीर आधा रह गया, और मुझमें इतनी भी ताकत नहीं बची कि एक मामूली-सी टूथपिक भी उठा सकूं। वजन उठाने की तो बात ही छोड़िए। इसलिए, प्लीज, अपने पेट की हेल्थ के लिए, अपनी सलाद की पत्तियों और सब्जियां ऐसे धोएं जैसे आपकी जिंदगी ही उन पर निर्भर करती हो। क्योंकि कभी-कभी सच में ऐसा ही होता है!! हमारा नया तरीका है- बेकिंग सोडा + वेजी वॉश (Herbal स्ट्रैजी का एक अच्छा वेजी वॉश आता है।'
बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन मुश्किल घड़ी में दे रहे साथ
सबा ने अपने पोस्ट में आगे बताया कि इस मुश्किल घड़ी में उनके बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन उनके साथ साये की तरह खड़े हुए हैं। उन्होंने एक्टर को फोटो का क्रेडिट देते हुए लिखा, ‘ऋतिक रोशन, जिन्होंने मेरे बहुत ज्यादा चिड़चिड़े मूड को भी ठीक रखा और जो हमेशा सबसे मुश्किल हालात में भी मजाक का कोई न कोई पहलू ढूंढ़ ही लेते हैं। पीएस-मैं असल में उतनी कमजोर या छोटी नहीं हुई हूं जितनी यहां फोटो में दिख रही हूं असल में यह बिस्तर बहुत बड़ा है और फोटो का एंगल भी काफी चौड़ा है।’
स्टार्स ने जल्द सही होने की दी दुआएं
सबा आजाद के इस पोस्ट पर सेलेब्स ने हार्ट इमोजी के जरिए रिएक्शन दिए हैं। एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने दिया, गेट वेल सून स्वीट हार्ट, जायद खान ने लिखा, हैप्पी हीलिंग, आप जल्द ठीक हो जाओगी। अली फजल ने लिखा, ओह गॉड सबा। अच्छे से ख्याल रखें। बरखा दत्त ने लिखा, जल्दी ठीक हो जाओ। इसी तरह से कई सेलेब्स ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 28 March 2026 at 16:54 IST