अपडेटेड 17 March 2026 at 08:39 IST

‘ऑस्कर के लिए कितनी शर्म की बात है’: मेमोरियम में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी

Hema Malini: ऑस्कर के ‘इन मेमोरियम’ सेक्शन में हीमैन धर्मेंद्र का नाम नहीं था लेकिन हेमा मालिनी का कहना है कि दिवंगत एक्टर को इससे फर्क नहीं पड़ता।

Hema Malini- Dharmendra | Image: X

Hema Malini: लॉस एंजिल्स के ओवेशन हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में 15 मार्च को 98वां एकेडमी अवार्ड्स यानी ऑस्कर 2026 आयोजित किया गया जिसपर पूरी दुनिया की नजरें टिकी थीं। यहां ना केवल ग्लोबल कलाकारों को सम्मानित किया गया, बल्कि मेमोरियम सेगमेंट में इस साल दुनिया को अलविदा कहने वाले सितारों को भी ट्रिब्यूट दिया गया था जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र का जिक्र नहीं था। इससे उनके करोड़ों चाहनेवालों को करारा झटका लगा है। उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने भी इसपर रिएक्शन दिया है।

ऑस्कर के ‘इन मेमोरियम’ सेक्शन में हीमैन धर्मेंद्र का नाम नहीं था लेकिन हेमा मालिनी का कहना है कि दिवंगत एक्टर को इससे फर्क नहीं पड़ता।

ऑस्कर मेमोरियम में धर्मेंद्र की अनदेखी पर हेमा मालिनी

‘ड्रीम गर्ल’ उर्फ हेमा मालिनी ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि “ये वाकई शर्मनाक बात है। यह उनके लिए बहुत शर्म की बात है जिन्होंने एक ऐसे एक्टर को नजरअंदाज कर दिया, जो दुनिया के कई हिस्सों में कई लोगों के लिए बहुत मायने रखते थे। धरम जी को हर जगह जाना और पहचाना जाता था”।

‘धर्मेंद्र को ऑस्कर की परवाह क्यों होगी?’

साथ ही हेमा मालिनी को लगता है कि धर्मेंद्र को इसकी परवाह नहीं होती। उन्होंने कहा कि जब धर्मेंद्र को अपने दशकों के करियर में ज्यादा अवॉर्ड नहीं मिले हैं तो वो ऑस्कर की क्या परवाह करते? हेमा ने कहा- "हम दोनों अपने देश में प्यार पाकर खुश थे। लेकिन अवॉर्ड हमेशा उनसे दूर रहे। मुझे भी ‘लाल पत्थर’ और ‘मीरा’ में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए कोई अवॉर्ड नहीं मिला था।”

धर्मेंद्र को हर पल मिस करती हैं हेमा मालिनी

कुछ समय पहले आयोजित हुए 79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवॉर्ड (BAFTA) में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई थी जिसपर हेमा ने कहा था कि ये सम्मान उनकी पॉपुलैरिटी का सबूत है। बाद में उन्होंने वैरायटी इंडिया से बातचीत में बताया था कि वो अपने पति को कितना मिस करती हैं। हेमा ने कहा कि उनके लिए यह बात स्वीकार करना काफी मुश्किल है कि धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं।

ये भी पढ़ेंः अल्लू शिरीष के डायमंड चोकर से लेकर विजय देवरकोंडा के गोल्डन हार तक, कैसे साउथ एक्टर्स ने मेन ज्वेलरी को किया ‘नॉर्मल’

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 17 March 2026 at 08:39 IST