अपडेटेड 24 February 2026 at 19:36 IST
‘क्या वो सच में चले गए…’; धर्मेंद्र के निधन से उबर नहीं पा रहीं हेमा मालिनी, हर पल करती हैं पति को मिस
Dharmendra-Hema Malini: बॉलीवुड के 'हीमैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी पत्नी हेमा मालिनी उन्हें हर पल मिस करती हैं।
Dharmendra-Hema Malini: बॉलीवुड के ‘हीमैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने पिछले साल 24 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके चाहनेवाले अभी तक उनकी मौत के सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं। उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी तो अभी तक ये स्वीकार नहीं कर पा रहीं कि धर्मेंद्र वाकई हम सबको छोड़कर जा चुके हैं।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी बड़े पर्दे पर तो आइकॉनिक थी ही, लेकिन रियल लाइफ में भी उतनी ही लव गोल्स देती थी। अब ‘ड्रीम गर्ल’ ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा है कि वो हर पल अपने पति को याद करती हैं।
धर्मेंद्र को काफी मिस करती हैं हेमा मालिनी
बता दें कि हाल ही में आयोजित 79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार (BAFTA) में धर्मेंद्र को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी। वो ग्लोबल लेवल पर पॉपुलर थे और ये सम्मान उनकी इस पॉपुलैरिटी का सबूत था। अब, वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में हेमा मालिनी ने उन्हें मिले इमोशनल ट्रिब्यूट पर अपना रिएक्शन दिया है।
हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र की लोकप्रियता दुनियाभर में फैली हुई थी। दुनिया के हर कोने में उनके फैंस थे। विदेशों में लोग उन्हें देखते ही घेर लेते थे। सीनियर एक्ट्रेस ने आगे कहा- "हम ज्यादा ट्रैवल नहीं करते थे, सिवाय शूटिंग के जब हमें साथ में समय बिताने का मौका मिलता था। हम साथ में कई फिल्में साइन करते थे ताकि हम साथ में ज्यादा समय बिता सकें।”
धर्मेंद्र की मौत से उबर नहीं पा रहीं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने इंटरव्यू में आगे बताया कि उनके लिए यह बात स्वीकार करना काफी मुश्किल है कि धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके मुताबिक, “मुझे हर पल उनकी याद आती है। मैं खुद से बार-बार पूछती हूं, क्या वो सच में चले गए? मैं उनसे दोबारा कब मिल पाऊंगी?”
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 24 February 2026 at 19:36 IST