Amitabh Bachchan: 'हेडफोन लगाकर देखता हूं...' अमिताभ बच्चन ने बताया पत्नी जया को बिना परेशान किए मैच देखने का 'स्मार्ट' तरीका
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में खेल के प्रति अपने और अपने परिवार के जुनून से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया है। 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के मंच पर एक कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान बिग बी ने बताया कि देर रात मैच देखने की वजह से कई बार घर में दिलचस्प स्थिति बन जाती है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के मंच पर अपने परिवार के लेट-नाइट रूटीन से जुड़ा एक मजेदार और दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि जब भी वह और उनके बेटे अभिषेक बच्चन देर रात स्पोर्ट्स मैच देखते हैं, तो अपनी पत्नी जया बच्चन की नींद खराब होने से बचाने के लिए वे खास चतुराई अपनाते हैं।
जया बच्चन की नींद बचाने के लिए अनोखी 'चतुराई'
KBC के प्रोमो में अमिताभ एक प्रतियोगी से बात कर रहे थे, जिसने बताया कि वह फीफा वर्ल्ड कप देखने के लिए रात भर जागता है। इस पर अमिताभ ने हंसते हुए अपने घर का हाल बताया। उन्होंने खुलासा किया कि वह और अभिषेक खेलों के बहुत शौकीन हैं। जया बच्चन को देर रात टीवी की आवाज से परेशानी न हो, इसके लिए उन्होंने एक अलग टीवी लगा रखा है। अमिताभ ने मुस्कुराते हुए कहा, 'हम उनसे कहते हैं आप जाइए, बहुत देर हो गई है, सो जाइए।" जब जया सो जाती हैं, तो दोनों बाप-बेटे रात भर आराम से मैच देखते हैं।'
हेडफोन और लो-वॉल्यूम का सीक्रेट कोड
अमिताभ ने आगे बताया कि टीवी की आवाज से जया बच्चन की नींद में खलल न पड़े, इसके लिए वे या तो टीवी का वॉल्यूम बहुत कम रखते हैं या फिर हेडफोन पहनकर मैच का लुत्फ उठाते हैं।
जब जीत का जश्न बन जाता है समस्या
अमिताभ के मुताबिक असली चुनौती तब आती है जब उनकी पसंदीदा टीम गोल करती है या छक्का मारती है। हेडफोन लगाने के बावजूद वे अपने उत्साह को काबू नहीं रख पाते और अचानक 'हां!' करके चिल्ला पड़ते हैं। इस तेज आवाज से जया बच्चन डरकर जाग जाती हैं और सोचती हैं कि कहीं कुछ अनहोनी तो नहीं हो गई। फिर दोनों को समझाना पड़ता है कि यह सिर्फ मैच में टीम के जीतने का जश्न था।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 17 August 2026 at 18:54 IST