Surya Ketu Yuti 2026: नाग पंचमी पर बन रहा अशुभ सूर्य-केतु योग, अगले 1 महीने इन राशियों को रहना होगा अलर्ट

नाग पंचमी 2026 पर सूर्य और केतु की युति का एक अत्यंत प्रभावकारी और दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, पिता, सम्मान और नेतृत्व का कारक माना गया है, जबकि केतु को एक छाया ग्रह माना जाता है। जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो इसे 'ग्रहण योग' या सूर्य-केतु दोष कहा जाता है। अब ऐसे में किन राशियों को सावधानी बरतनी की जरूरत है? आइए जानते हैं।

Surya Ketu Yuti 2026: नाग पंचमी पर बन रहा अशुभ सूर्य-केतु योग, अगले 1 महीने इन राशियों को रहना होगा अलर्ट
Surya Ketu Yuti 2026: नाग पंचमी पर बन रहा अशुभ सूर्य-केतु योग, अगले 1 महीने इन राशियों को रहना होगा अलर्ट | Image: Meta AI

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके गोचर का हर व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साल 2026 में नाग पंचमी के पावन अवसर पर एक ऐसा ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील ज्योतिषीय योग बनने जा रहा है सूर्य और केतु की युति। 
सूर्य, जिन्हें आत्मा, पिता, सम्मान और नेतृत्व का कारक माना जाता है, जब मायावी और छाया ग्रह केतु के साथ एक ही राशि में आते हैं, तो 'ग्रहण दोष' जैसी स्थिति उत्पन्न होती है।

यह अशुभ युति अगले एक महीने तक प्रभाव में रहेगी। ऐसे समय में जहां कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है, वहीं सेहत, करियर और मानसिक शांति पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं।  

मेष राशि 

आपके लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अनबन या गलतफहमी होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

सिंह राशि 

सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस युति का सीधा प्रभाव आपके आत्मविश्वास पर पड़ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, खासकर आंखों और सिरदर्द की समस्या से बचें। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सावधावी बरतें।

Advertisement

वृश्चिक राशि 

केतु का प्रभाव आपके मानसिक तनाव को बढ़ा सकता है। करियर में अचानक रुकावटें आ सकती हैं। अगले एक महीने तक किसी भी प्रकार के बड़े निवेश से बचें और गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। अपनी वाणी पर भी संयम रखें।

मकर राशि 

इस योग के कारण आपको पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव महसूस हो सकता है। वाणी में उग्रता आने से रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम बनाए रखें। अगर आप इस दौरान यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा- जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती
 

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड