'जब पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में गए हरिहरन तो पुजारी ने देखते ही जोड़ लिए हाथ, बोले- आपका रोज मैं...', सिंगर ने खुद बताया पूरा वाक्या
Hariharan Exclusive: सिंगर हरिहरन ने कहा कि दुनियाभर में बजरंगबली के भक्त बहुत हैं। फिर उन्होंने वो किस्सा सुनाया जब वो पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर गए थे।
Hariharan Exclusive: सिंगर हरिहरन ने गुरुवार को रिपब्लिक के ‘लीजेंड्स’ कार्यक्रम में वो किस्सा सुनाया जब मंदिर के एक पुजारी उनके पैर छूने के लिए झुक गए थे। ये किस्सा पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर का है। हरिहरन ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के साथ खास बातचीत में पूरा वाक्या सुनाया है।
हरिहरन ने वैसे तो अपने ग्रैंड करियर में कई यादगार और ऐतिहासिक गाने दिए हैं लेकिन उनकी आवाज में गाई हुई हनुमाल चालीसा दशकों बाद भी सबसे ज्यादा सुनी जाती है।
जब हरिहरन के पैर छूने लगे थे पुजारी
सिंगर हरिहरन ने कहा कि दुनियाभर में बजरंगबली के भक्त बहुत हैं। फिर उन्होंने वो किस्सा सुनाया जब वो पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर गए थे। सिंगर ने बताया कि कैसे उन्हें देखते ही मंदिर के पुजारी ने हाथ जोड़ लिए और उनके पैरे छूने के लिए आगे बढ़ गए। हरिहरन ने उन्हें रोक लिया। जब पुजारी ने बताया कि वो सुबह-शाम हर दिन उनकी आवाज में हनुमान चालीसा सुनते हैं।
तब हरिहरन ने उनसे आशीर्वाद मांगा ताकि वो भविष्य में और ऐसे गाने गा पाएं। उन्होंने बताया कि उत्तर ही नहीं, दक्षिण भारत में भी हनुमान चालीसा काफी पॉपुलर है और लोग रोजाना सुनते हैं। उन्होंने कहा कि इसे सुनकर एक अलग तरह की एनर्जी मिलती है। फिर हरिहरन ने लोगों की डिमांड पर लाइव हनुमान चालीसा गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
हरिहरन की हनुमान चालीसा ने बनाया रिकॉर्ड
अर्नब गोस्वामी ने इवेंट के दौरान बताया कि कैसे हरिहरन द्वारा गाई गई हनुमान चालीसा 4.8 बिलियन व्यूज के साथ दुनिया का सबसे ज्यादा सुना जाने वाला सिंगल बन चुका है। ये टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। हरिहरन ने कहा कि ये सब भगवान हनुमान की लीला है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 18 September 2025 at 19:45 IST