अपडेटेड 12 November 2025 at 07:36 IST
Box Office Collection Day 5: यामी गौतम की ‘हक’ ने मारी जोरदार छलांग, रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ की कमाई में आई गिरावट
Haq The Girlfriend Box Office Collection Day 5: यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म 'हक' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कामाई जारी है। वहीं रश्मिका मंदाना की 'द गर्लउफ्रेंड' के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है।
Haq The Girlfriend Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड में इस हफ्ते दो फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ यामी गौतम की ‘हक’ और दूसरी तरफ रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’। जहां शुरुआत में दोनों फिल्मों की एवरेज कमाई देखने को मिली, वहीं अब बॉक्स ऑफिस पर तस्वीर कुछ बदलती नजर आ रही है। वीकेंड के बाद ‘हक’ की कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया है, जबकि ‘द गर्लफ्रेंड’ की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। आइए जानते हैं कि पांचवे दिन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
‘हक’ ने कमाई में दिखाई मजबूती
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर ‘हक’ ने पांचवें दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।चौथे दिन फिल्म ने 1.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी, यानी ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ रहा है। अब तक भारत में फिल्म ने 11.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म की कहानी और यामी गौतम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
‘द गर्लफ्रेंड’ की कमाई की रफ्तार हुई धीमी
दूसरी ओर रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। पांचवें दिन फिल्म का बिजनेस करोड़ों से घटकर 80 लाख रुपये तक पहुंच गया। अब तक भारत में इसने 8.03 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 11.1 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि, फिल्म की कहानी और रश्मिका की परफॉर्मेंस को लेकर दर्शक अभी भी पॉजिटिव रिव्यू दे रहे हैं, इसलिए आने वाले दिनों में ग्रोथ की उम्मीद बनी हुई है।
दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट
‘हक’ में यामी गौतम, इमरान हाशमी, वर्तिका सिंह और शीबा चड्ढा अहम किरदारों में नजर आए हैं। शाह बानो केस से प्रेरित यह फिल्म समाजिक न्याय और इमोशन का शानदार कॉम्बिनेशन है। इसके साथ ही ‘द गर्लफ्रेंड’ में रश्मिका मंदाना के साथ दीक्षित शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में रश्मिका के अभिनय को अब तक की उनकी सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस बताया जा रहा है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 12 November 2025 at 07:36 IST