Hanuman Ansh Box Office: 50 दिन के बाद भी 'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, आज बजेगा बॉक्स ऑफिस पर डंका
Hanuman Ansh Box Office: फिल्म ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए अब 50 दिन पूरे हो गए हैं। लेकिन अब भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह डटी हुई है और 51वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ने यह पूरी तरह साबित भी कर दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 4 min read
Hanuman Ansh Box Office: फिल्म ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए अब 50 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन अभी भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जबरदस्त कमा रही है। हालांकि इस फिल्म की कमाई काफी देर से शुरू हुई लेकिन अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह डटी हुई है और 51वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ने यह पूरी तरह साबित भी कर दिया है।
51वें दिन का कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ ने 51वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। बता दें कि शनिवार को फिल्म के 3,979 शो प्रदर्शित हुए थे।
‘हनुमान अंश’ की कुल कमाई
'हनुमान अंश' 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख, दूसरे दिन 20 लाख, तीसरे दिन 30 लाख, चौथे दिन 10 लाख, पांचवे दिन 13 लाख, छठे दिन 13 लाख, सातवें दिन 12 लाख की कमाई की। इससे पूरे हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ की कमाई की।
फिर दूसरे हफ्ते में आठवें दिन फिल्म ने 4 लाख, नौवें दिन 8 लाख, दसवें दिन 8 लाख, फिर ग्यारहवें दिन से लेकर चौदहवें दिन तक फिल्म ने हर रोज 5 लाख का कलेक्शन किया। इससे दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40 लाख का कुल कलेक्शन किया।
लेकिन फिल्म ने पंधरवे दिन 15 लाख, और 16वें दिन पहली बार 85 लाख का अधिकतम कलेक्शन किया। इसके बाद 17वें दिन से फिल्म ने उड़ान भरकर सीधे 2.20 करोड़ का बड़ा कलेक्शन कर लिया। इसके बाद 18वें दिन 1.25 करोड़, 19वें दिन 2.35 करोड़, 20वें दिन 1.50 करोड़, 21वें दिन 2.10 करोड़ के साथ तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया।
फिर चौथे हफ्ते में 22वें दिन फिल्म ने 6.25 करोड़, 23वें दिन 9.25 करोड़, 24वें दिन 12.75 करोड़, 25वें दिन 5.50 करोड़, 26वें दिन 8.50 करोड़, 27वें दिन 7.75 करोड़, 28वें दिन 11 करोड़ की कमाई के साथ चौथे हफ्ते में 61 करोड़ की कमाई की।
पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 29वें दिन 10 करोड़, 30वें दिन 16 करोड़, 31वें दिन 22.75 करोड़, 32वें दिन 10 करोड़, 33वें दिन 10.75 करोड़, 34वें दिन 10.25 करोड़, 35वें दिन 10 करोड़ के कलेक्शन के साथ पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ की लाजवाब कमाई कर ली है।
छठे हफ्ते में हनुमान अंश ने 36वें दिन 10.50 करोड़, 37वें दिन 18.50 करोड़, 38वें दिन 22.50 करोड़, 39वें दिन 8.25 करोड़, 40वें दिन 8.25 करोड़, 41वें दिन 6 करोड़, 42वें दिन की 6.25 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने छठे हफ्ते में 80.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।
सातवें हफ्ते में हनुमान अंश ने 43वें दिन 5 करोड़, 44वें दिन 9.75 करोड़ और 45वें दिन 13.75 करोड़, 46वें दिन 4.15 करोड़, 47वें दिन 4.90 करोड़, 48वें दिन 3.75 करोड़ और 49वें दिन 3.50 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने सातवें हफ्ते में 44.80 करोड़ का कलेक्शन किया।
अब 8वें हफ्ते में फिल्म ने 50वें दिन 3.35 करोड़ और 51वें दिन 6.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ हनुमान अंश ने अब तक 298.03 करोड़ की नेट कमाई कर ली है।
आज होंगे 300 करोड़ पूरे
आज रविवार के दिन 'हनुमान अंश' का कलेक्शन शनिवार से भी अधिक रहने की पूरी उम्मीद है। हालांकि अगर नहीं भी रहा तो भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़े आराम से आज 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी।
‘हनुमान अंश’ की कास्ट
हनुमान अंश फिल्म नीम करोली बाबा पर आधारित है। इस फिल्म में शोभिनाव सत्य नीम करोली बाबा और लक्ष्मण दास के रूप में मुख्य अभिनेता है। इनके साथ फिल्म में विहान शेर्गे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनील रस्तोगी जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। जबकी इस फिल्म का निर्माण अनुप्रिया नागर, नम्रता सिंह और रागिनी के साथ विशाल चतुर्वेदी ने भी किया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 27 September 2026 at 16:52 IST