Hanuman Ansh Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ ने किया कमाल, 29वें दिन धुरंधर-2 को बुरी तरह पछाड़ा, जानिए टोटल कमाई
Hanuman Ansh Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने कमाल कर दिया है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट की बनी फिल्म ने धुरंधर जैसी बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकार्ड तोड़ डाले हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Hanuman Ansh Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने कमाल कर दिया है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट की बनी फिल्म ने धुरंधर जैसी बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकार्ड तोड़ डाले हैं। फिल्म हर रोज शानदार कलेक्शन कर सभी को हैरान करती जा रही है। अब फिल्म के 29वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। बता दें यह फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित है। धार्मिक फिल्म होने के कारण जन्माष्टमी की छुट्टी के दिन भी दर्शक बड़ी संख्या में फिल्म देखने पहुंचे।
क्या रहा 29वें दिन का कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ ने जन्माष्टमी वाले दिन शुक्रवार को 10 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। 29वें दिन फिल्म के देशभर में 5,055 शो प्रदर्शित हुए।
टूटे धुरंधर 2 के रिकॉर्ड
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ ने 29वें दिन महज 3.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि हनुमान अंश ने धुरंधर-2 से 3 गुणा से भी अधिक 10 करोड़ का तगड़ा कलेक्शन किया है।
‘हनुमान अंश’ की कुल कमाई
'हनुमान अंश' 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख, दूसरे दिन 20 लाख, तीसरे दिन 30 लाख, चौथे दिन 10 लाख, पांचवे दिन 13 लाख, छठे दिन 13 लाख, सातवें दिन 12 लाख की कमाई की। इससे पूरे हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ की कमाई की।
फिर दूसरे हफ्ते में आठवें दिन फिल्म ने 4 लाख, नौवें दिन 8 लाख, दसवें दिन 8 लाख, फिर ग्यारहवें दिन से लेकर चौदहवें दिन तक फिल्म ने हर रोज 5 लाख का कलेक्शन किया। इससे दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40 लाख का कुल कलेक्शन किया।
लेकिन फिल्म ने पंधरवे दिन 15 लाख, और 16वें दिन पहली बार 85 लाख का अधिकतम कलेक्शन किया। इसके बाद 17वें दिन से फिल्म ने उड़ान भरकर सीधे 2.20 करोड़ का बड़ा कलेक्शन कर लिया। इसके बाद 18वें दिन 1.25 करोड़, 19वें दिन 2.35 करोड़, 20वें दिन 1.50 करोड़, 21वें दिन 2.10 करोड़ के साथ तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया।
फिर चौथे हफ्ते में 22वें दिन फिल्म ने 6.25 करोड़, 23वें दिन 9.25 करोड़, 24वें दिन 12.75 करोड़, 25वें दिन 5.50 करोड़, 26वें दिन 8.50 करोड़, 27वें दिन 7.75 करोड़, 28वें दिन 11 करोड़ और 29वें दिन 10 करोड़ की कमाई के साथ अभी तक फिल्म हनुमान अंश ने 82.88 करोड़ की नेट कमाई की।
फिल्म की कास्ट
हनुमान अंश में शोभिनाव सत्य नीम करौली बाबा और लक्ष्मण दास के रूप में मुख्य अभिनेता है। इनके साथ फिल्म में विहान शेर्गे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनील रस्तोगी जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन और निर्माण विशाल चतुर्वेदी ने किया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 5 September 2026 at 16:37 IST