Hanuman Ansh: बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' का जलवा, छप्परफाड़ कमाई के बाद क्या टीम को मिलेगा बोनस? मेकर्स ने खोले राज

फिल्म 'हनुमान अंश' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। इस बड़ी उपलब्धि पर फिल्म की प्रोड्यूसर्स रागिनी सोना और अनुप्रिया नागर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पूरी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण की जमकर सराहना की है।

Hanuman Ansh: बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' का जलवा, छप्परफाड़ कमाई के बाद क्या टीम को मिलेगा बोनस? मेकर्स ने खोले राज | Image: hanuman ansh

अध्यात्म और आस्था की भूमि पर जन्मी फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। नीम करोली बाबा के जीवन और दर्शन से प्रेरित इस फिल्म ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महज 2 करोड़ रुपये के बेहद सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी और अभिनय के दम पर पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है।

300 करोड़ के पार पहुंची धमाकेदार कमाई

रिलीज के बाद से ही इस फिल्म को दर्शकों का अभूतपूर्व प्यार मिला है। फिल्म ने महज 41 दिनों में वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, अगर घरेलू बाजार की बात करें तो फिल्म का कलेक्शन 280 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। इतने छोटे बजट में बनी किसी फिल्म का 300 करोड़ क्लब में शामिल होना हर किसी को हैरान कर रहा है।

कास्ट और क्रू को मिलेगा एक्स्ट्रा इंसेंटिव?

फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या इसकी स्टार कास्ट और क्रू मेंबर्स को इस मुनाफे का हिस्सा मिलेगा? चूंकि फिल्म की शुरुआत में किसी को भी इसके ब्लॉकबस्टर होने का अंदाजा नहीं था, इसलिए सभी कलाकारों और तकनीशियनों ने बहुत ही कम फीस और सीमित संसाधनों में काम किया था।

इस मुद्दे पर इंटरव्यू में फिल्म की प्रोड्यूसर्स रागिनी सोना और अनुप्रिया नागर ने खुलकर बात की है। अनुप्रिया नागर ने स्पष्ट किया कि हर कलाकार के साथ प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट के तहत शर्तें तय हुई थीं। उन्होंने कहा कि फाइनल अकाउंट्स की समीक्षा के बाद ही बोनस या एक्स्ट्रा पेमेंट पर कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।

प्रोड्यूसर्स का दिल जीतने वाला रिएक्शन

दूसरी प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने टीम की मेहनत की सराहना करते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी व्यक्तिगत हिस्सेदारी में से क्रू और कलाकारों को इंसेंटिव जरूर देंगी। रागिनी के मुताबिक, उन्होंने उन कलाकारों को रात-रातभर जागकर और कई बार शूटिंग के चलते भूखे रहकर मेहनत करते देखा है। हालांकि, दूसरी ओर फिल्म की लीड एक्ट्रेस नेहा परांजपे का कहना है कि उन्हें फिलहाल बोनस या इंसेंटिव को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है। बावजूद इसके, 'हनुमान अंश' की यह सफलता यह साबित करती है कि अगर नीयत साफ हो और मेहनत सच्ची हो, तो कम बजट में भी सिनेमाई चमत्कार किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - PM Modi 76th Birthday Wish: बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक...इन दिग्गजों ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई, पोस्ट किया खास मैसेज
 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 17 September 2026 at 11:47 IST