PM Modi 76th Birthday Wishes: बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक...इन दिग्गजों ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई, पोस्ट किया खास मैसेज
PM Modi 76th Birthday Wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। अभिनेता अक्षय कुमार और अनुपम खेर ने पीएम मोदी के नेतृत्व और देश के प्रति समर्पण की सराहना की।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर पूरा देश उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है। राजनीति के साथ-साथ फिल्म जगत और खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की।
अनुपम खेर- 'राष्ट्र के प्रति आपका समर्पण अतुलनीय है'
वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि पीएम मोदी न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने अहमदाबाद में हुई अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए उनकी ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण की खुलकर प्रशंसा की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
अक्षय कुमार ने लिखा ' सेवा के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है जन्मदिन'
अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक अलग ही अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज का दिन सेवा के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। जरूरतमंदों की मदद करना और चेहरों पर मुस्कान लाना ही इस दिन को मनाने का सबसे खूबसूरत तरीका है। उन्होंने पीएम मोदी से देश को यूं ही प्रेरित करते रहने का आग्रह किया।
'विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प' - कंगना रनौत
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 'विकसित और आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण का संकल्प और अधिक मजबूत हो रहा है। कंगना ने लोगों से 'आशीर्वाद का दीपक' जलाकर प्रधानमंत्री को अपनी शुभकामनाएं और स्नेह अर्पित करने की अपील भी की।
Advertisement
'भारत को शानदार भविष्य की ओर ले जाने की कामना' - गौतम गंभीर
क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व देश को एक उज्ज्वल और शानदार भविष्य की ओर लगातार अग्रसर कर रहा है।
ये भी पढ़ें - PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर जगमगाया Burj Khalifa, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत से मिला भव्य सम्मान; VIDEO