मैं रवीना के साथ गया, करिश्मा के साथ भी गया...पत्नी को छोड़ नई हीरोइन संग बप्पा के दर्शन पर गोविंदा का रिएक्शन, बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश हो रही

गोविंदा ने कोमल रानी संग डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि को-स्टार संग रिलेशनशिप को लेकर उड़ रही अफवाहें उनकी छवि खराब करने की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।

Govinda Reacted on Dating Rumours | Image: Instagram/ANI

Govinda Reacted on Dating Rumours: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा लंबे वक्त बाद फिल्म 'रूपा' से कमबैक करने जा रहे हैं। इसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार नजर आएंगी। कथित अफेयर की चर्चा के बीच दोनों  मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे, जिस पर जमकर बवाल हुआ। अब इस पर खुद गोविंदा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

गोविंदा ने कहा कि लाल बाग के राजा के पंडाल कोमल के साथ जाना उनकी अपकमिंग फिल्म से जुड़ा था। वे फिल्म 'रूपा' के लिए आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इससे पहले वे रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के साथ भी मंदिर जा चुके हैं, जो उनके लिए गुड लक साबित हुआ है। उनके मुताबिक, उनकी आधा दर्जन से ज्यादा फिल्में हिट गई हैं। इसी सिलसिले में वे रानी के साथ भी गए।

September 24, 2026

आपकी क्या दिक्कत है- गोविंदा

उन्होंने कहा कि मैंने बप्पा से प्रार्थना की, क्योंकि मैं लंबे समय के बाद किसी फिल्म पर काम कर रहा हूं। लोग सोच रहे हैं कि फिल्म बस शुरू ही हुई है। लेकिन इतनी चर्चा क्यों हो रही है। हम फेमस हो रहे हैं तो आपकी क्या दिक्कत है?

सोची-समझी प्लानिंग, बदनाम करना मकसद- गोविंदा

गणपति दर्शन में दोनों को साथ देखने के बाद उन्हें सपोर्ट करने वाले लोग भी उनके खिलाफ हो गए? इसके जवाब में गोविंदा ने कहा कि इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। ये मेरे खिलाफ बहुत ही स्ट्रेटजिकली (सोच-समझकर) प्लान करके किया गया है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद उन्हें परिवार से दूर करना और समाज में नाम बदनाम करना है। मेरे साथ पहले भी ऐसा ही करने की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन कभी कामयाब नहीं हुए। भगवान ने मेरा हमेशा साथ दिया है। मैंने काम के अलावा कभी इधर-उधर नहीं देखा। बहुत से लोग मेरी शराफत की तारीफ भी किया करते थे।

जिनका खुद का घर टूटा, वे तोहमत न लगाएं- एक्टर

उन्होंने आगे कहा कि लोगों को दिक्कत हो रही है कि गोविंदा काम के लिए कैसे बाहर निकला। 7 साल से जब चुप था तो किसी को दिक्कत नहीं थी। आज वो लोग बोल रहे हैं जिनका मेरे मुद्दे से कोई लेना देना नहीं है। इसका कारण ये है कि उन लोगों का परिवार टूट चुका है, तलाक हो चुका है। पति छोड़ चुका है। किसी और के घर में 6-6 सालों तक रहे हैं। अब ऐसे लोग किसी पर तोहमत लगाए, ये उन्हें शोभा नहीं देता।

'अगर मेरा अफेयर है भी, तो...'

उन्होंने कहा, 'अगर मेरा और रानी का कोई अफेयर हो तो भी किसी की चर्चा का विषय नहीं है। मैं काम कर रहा हूं। मेरा प्रोफेशनल रिलेशनशिप है। उसमें ये लोग चाहते हैं कि मैं काम ना कर पाऊं। मुझे डरा रहे हैं, ताकि मुझे फाइनेंसर ना मिले। ये बहुत खतरनाक बात है कि ये लोग भविष्य में क्राइम के लिए उकसा रहे हैं। ईश्वर ना करें किसी के साथ कोई क्राइम हुआ तो ये सभी इसके जिम्मेदार होंगे। मुझे अकेला करने की साजिश है। लेकिन वो इसमें कभी कामयाब नहीं होंगे।'

गोविंदा-रानी की अफेयर की चर्चा

बता दें कि गोविंदा की अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर की चर्चा है। एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा दोनों की नजदीकियों को लेकर कई बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। हालांकि, गोविंदा इन आरोपों को नकारते रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: ग्लैमर से दूर भक्ति में लीन हुईं हिना खान, 18 हजार फीट की ऊंचाई पर साधुओं संग लगाया ध्यान- VIDEO

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 25 September 2026 at 13:36 IST