अपडेटेड 9 November 2024 at 19:01 IST
थिएटर में 'मंजुलिका' बन लड़कियों ने मचाया भौकाल! सबके छूटे पसीने; Kartik Aaryan बोले- चुड़ैल...
Kartik Aaryan की Bhool Bhulaiyaa 3 का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, इसका ताजा सबूत एक थिएटर में देखने को मिला है। जिसपर कार्तिक ने भी रिएक्ट किया है।
Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 3 Craze: 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी वाली 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर 'गदर' मचा रही है। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित कार्तिक आर्यन ( Kartik Aaryan ) और तृप्ति डिमरी ( Tripti Dimri ) स्टारर यह हॉरर कॉमेडी फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस मूवी का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसका ताजा सबूत इंटरनेट पर वायरल हो रहा एक वीडियो (Viral Video) दे रहा है। वहीं इस वीडियो को कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan Latest Post) भी खुद को पोस्ट करने और रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक थिएटर में लड़कियां भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) की चुड़ैल मंजुलिका (Manjulika) बनकर लोगों को सर्विस देती नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म देखने आए लोग इन्हें देखकर डर भी रहे हैं, जिसे मूवी के एक्टर कार्तिक आर्यन ने खुद पोस्ट किया है और इसपर रिएक्ट भी किया है।
थिएटर में Manjulika बन लड़कियां मचा रही हैं भौकाल
भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) के रूह बाबा यानी कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक थिएटर के अंदर का नजारा दिखाया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि थिएटर में काम करने वाली लड़कियां भूल भुलैया 3 की चुड़ैल यानी मंजुलिका बन लोगों को सर्विस देती या यूं कहें की डराती नजर आ रही हैं। वहीं कुछ लोग इन लड़कियों को देखकर डर भी रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन भी लिखा है।
'आज से थिएटर्स में पॉपकॉर्न चुड़ैल ही देंगी...'
कार्तिक ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यह भूल-भुलैया की दुनिया (Bhool Bhulaiyaa World) है और हम इसमें रह रहे हैं। आज से थिएटर्स में पॉपकॉर्न चुड़ैल ही देंगी #भूलभुलैया3 (Bhool Bhulaiyaa 3 BO Collection) सिनेमाघरों में...' वहीं एक्टर के इस पोस्ट पर नेटिजन्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इस थिएटर में जाने की इच्छा भी जाहिर कर रहे हैं।
अब तक इतने करोड़ की कमाई कर चुकी है Bhool Bhulaiyaa 3
आपको बता दें कि भूल भुलैया 3 दिवाली ( Diwali ) के दिन यानी 1 नवंबर को रिलीज की गई थी। इसी दिन रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस महाटकराव को देखने के लिए दर्शक भी बेहद उत्साहित थे। हालांकि दोनों की बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली बावजूद इसके भूल भुलैया 3 ने अपनी छाप छोड़ी है। कार्तिक की इस फिल्म ने 8वें दिन 9 करोड़ रुपये कमाए। यह अब तक 167.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 9 November 2024 at 19:01 IST