अपडेटेड 10 April 2025 at 14:50 IST

2 साल बाद फिर मां बनने जा रहीं मशहूर एक्ट्रेस, पति संग इस अंदाज में अनाउंस की दूसरी प्रेग्नेंसी; बोलीं- दुआएं और प्यार...

गौहर खान 2 साल बाद फिर मां बनने जा रही हैं। 41 साल की एक्ट्रेस ने साल 2020 में जैद दरबार संग निकाह किया था। दोनों पहली बार साल 2023 में पेरेंट्स बने थे।

Follow :  
×

Share


Gauahar Khan And Zaid Darbar Announce Second Pregnancy | Image: Instagram

Gauahar Khan Pregnancy: मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान ने एक बार फिर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की हैं। गौहर और उनके पति जैद दरबार अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की हैं।

गौहर खान 2 साल बाद फिर मां बनने जा रही हैं। 41 साल की एक्ट्रेस ने साल 2020 में जैद दरबार संग निकाह किया था। दोनों पहली बार साल 2023 में पेरेंट्स बने थे।

गौहर ने अनाउंस की दूसरी प्रेग्नेंसी

अब गौहर और जैद के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजने वाली हैं। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। वीडियो में वो अपने पति संग नजर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान गौहर अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "बिस्मिल्लाह!! आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है... प्यार फैलाकर दुनिया को इशारों पर नचाओ। #GazaBaby2।"

सेलेब्स ने लुटाया कपल पर प्यार

गौहर की इस अनाउंसमेंट के साथ उनके फैंस को खुशी से झूम ही उठे हैं और वो कपल को ढेर सारी बधाईयां देते नजर आए। साथ ही कई सेलेब्स ने भी प्यारा लुटाया। निशा रावल, युविका चौधरी, नकुल मेहता, अनीता हसनंदानी, भारती सिंह, किश्वर मर्चेंट और विशाल ददलानी समेत कई सितारों ने गौहर और जैद को शुभकामनाएं दीं।

2020 में जैद दरबार संग रचाई थीं शादी

जान लें कि एक्ट्रेस गौहर खान ने जैद दरबार संग दिसंबर 2020 में शादी रचाई थी। शादी के 2 साल बाद दिसंबर 2022 में गौहर ने पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। 10 मई 2023 को दोनों के घर बेबी बॉय ने जन्म लिया। इन्होंने अपने बेटे का नाम जेहान दरबार रखा है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो गौहर खान को आखिरी बार साल 2021 में आई फिल्म 14 फेरे में देखा गया था। एक्ट्रेस फौजी 2 और लवली लोला में नजर आएंगी। गौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ तस्वीरें-वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं।

यह भी पढ़ें: 'मुझे माफ कर दो', IGL कंट्रोवर्सी के बाद पहली बार सामने आईं Apoorva Mukhija, रो-रोकर सुनाई आपबीती; बोलीं- मुझ पर काला जादू...


 

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 10 April 2025 at 14:50 IST