अपडेटेड 4 March 2026 at 10:10 IST

B-Town Celebs Holi 2026: शबाना आजमी से लेकर कृति सेनन, कटरीना कैफ और वरुण धवन ने मनाई होली, देखें खास तस्वीरें

B-Town Celebs Holi 2026: होली का खुमार पूरे देश के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री पर भी सर चढ़कर बोल रहा है। हर तरफ रंगों की बौछार और उल्लास का माहौल है। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के गलियारों में सितारों ने इस त्योहार को बेहद जोश और उत्साह के साथ मनाया है।

Follow :  
×

Share


B-Town Celebs Holi 2026 | Image: Instagram

B-Town Celebs Holi 2026:  जैसे ही फागुन की मदमस्त बयार चलती है, हवा में उड़ते गुलाल की महक और गुझिया की मिठास फिजाओं में घुलने लगती है। होली का त्योहार हो और उसमें बॉलीवुड का तड़का न लगे, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं। हर साल की तरह, इस बार भी फागुन की मस्ती में फिल्मी सितारों के ग्लैमर ने ऐसा रंग जमाया कि सोशल मीडिया पर 'तहलका' मच गया। कृति सेनन से लेकर कटरीना कैफ और शबाना आजमी तक कई सेलेब्स ने होली खेली। जिसका पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने मनाई होली

शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने मुंबई में अपने करीबी दोस्तों के लिए खास होली पार्टी रखी थी।  इस खास होली सेलिब्रेशन में कई बड़े नाम शामिल हुए।

अभिनेत्री रवीना टंडन का होली सेलिब्रेशन

अभिनेत्री रवीना टंडन ने पूरे जोश और उत्साह के साथ होली मनाई।  उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वह परिवार और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। एक वीडियो में रवीना सभी को होली की शुभकामनाएं देती दिखाई दीं।  उन्होंने कैप्शन में भी होली की बधाइयां दीं।

एक्ट्रैस उर्मिला ने दोस्तों के साथ मनाई होली 

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी अपने दोस्तों के साथ होली मनाई।  उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जश्न की कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं।  इन तस्वीरों के साथ उर्मिला ने पोस्ट के साथ ‘हैप्पी होली’ लिखा। उनके इस पोस्ट पर फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया।

कटरीना कैफ ने फैंस को दी होली की बधाई 

कैटरीना कैफ ने अपने फैंस को होली की बधाई देते हुए अपनी होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस पति विक्की कौशल, देवर सनी कौशल और बहन इजाबेल कैफ के साथ पूल साइड पर रंगों की मस्ती करती नजर आईं। बता दें कि, कैटरीना की ये मां बनने के बाद पहली होली है।

मनीष मल्होत्रा होली पार्टी में हुए शामिल

शबाना आजमी और जावेद अख्तर की इस होली पार्टी में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीषा मल्होत्रा भी शामिल हुए. उन्होंने होली पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि, उन्होंने कई सालों के बाद होली खेली है।

वरुण धवन ने पत्नी संग मनाई होली 

वरुण धवन इंस्टाग्राम पर अपनी होली सेलिब्रेशन की खास झलक दिखाई है, जिसमें वरुण को उनकी पत्नी नताशा दलाल उन्हें किस करती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें - Holi Eye Care Tips: आंखों में चला गया है पक्का रंग? घबराएं नहीं, घर पर ही इन आसान तरीकों से पाएं तुरंत आराम

कृति सेनन ने परिवार के साथ खेली होली 

कृति सेनन ने भी अपने परिवार के साथ होली खेली। इस बार एक्ट्रेस ने होली अपने जीजा स्टेबिन के साथ खेली। हाल ही में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी सिंगर स्टेबिन बेन से हुई थी।

रणदीप हुड्डा ने पत्नी संग खेली होली 

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं और उनके लिए इस बार की होली काफी स्पेशल रही। कपल ने तस्वीरें शेयर कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 4 March 2026 at 10:10 IST