Holi Eye Care Tips: आंखों में चला गया है पक्का रंग? घबराएं नहीं, घर पर ही इन आसान तरीकों से पाएं तुरंत आराम
Holi Eye Care Tips: होली के हुड़दंग में अक्सर 'पक्का रंग' या गुलाल आंखों में चला जाता है, जिससे जलन, लालिमा और खुजली होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो, तो घबराएं नहीं। इन आसान और असरदार घरेलू उपायों को अपनाकर आप अपनी आंखों को सुरक्षित रख सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Holi Eye Care Tips: होली रंगों का त्योहार रंगों, खुशियों और मस्ती का संगम है। लेकिन कभी-कभी यह मस्ती उस समय फीकी पड़ जाती है, जब गुलाल या 'पक्का रंग' अनजाने में हमारी आंखों में चला जाता है। आंखों की संवेदनशीलता के कारण रासायनिक रंग जलन, खुजली, लालिमा और यहां तक कि इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं। अगर इस होली आपकी या आपके किसी अपने की आंखों में रंग चला जाए, तो घबराने के बजाय धैर्य से काम लें। आइए आपको इस लेख में विस्तार से कुछ घरेलू टिप्स के बारे में बताएंगे। जिससे आप अपनी आंखों को बचा सकते हैं।
ठंडे पानी से आंखों को धोएं
जैसे ही आंख में रंग जाए, बिना देर किए साफ और ठंडे पानी से आंखों को बार-बार धोएं।
अपनी हथेलियों में पानी भरकर आंखों को उसमें डुबोएं और पलकों को झपकाएं।
आंखों को बिल्कुल न मलें
रंग जाने पर खुजली होना स्वाभाविक है, लेकिन आंखों को रगड़ना सबसे बड़ी गलती हो सकती है। रगड़ने से रंग के छोटे कण आंखों की पुतली पर खरोंच लगा सकते हैं, जिससे कॉर्नियल अब्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
गुलाब जल का प्रयोग करें
यदि आंखों में हल्की जलन बनी हुई है, तो शुद्ध गुलाब जल की दो-दो बूंदें आंखों में डालें। गुलाब जल अपनी शीतलता के लिए जाना जाता है और यह आंखों की लालिमा को कम करने में मदद करता है।
Advertisement
ठंडी सिकाई करें
जलन और सूजन को कम करने के लिए एक साफ सूती कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर आंखों के ऊपर रखें। आप खीरे के स्लाइस या ठंडे टी-बैग्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आंखों की नसों को आराम पहुंचाता है।
आंखों को बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये गलतियां
होली खेलते समय लेंस पहनने से बचें। अगर लेंस पहने हुए आंख में रंग चला जाए, तो सबसे पहले उसे निकालें और फेंक दें।
बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी स्टेरॉयड या एंटीबायोटिक आई-ड्रॉप न डालें।
आंखों को छूने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धो लें।
Advertisement
डॉक्टर के पास कब जाएं?
- जब आंखों से धुंधला दिखाई दे।
- आंखों में अत्यधिक दर्द या चुभन का बने रहना।
- आंख का बहुत अधिक लाल हो जाना या पानी बहना न रुकना।