मुंबई से बड़ी खबर, फिल्म सिटी में रामायणम् के सेट पर आग लगने के बाद अफरा-तफरी, TV शो 'पति, पत्नी और पंगा 2' के सेट को नुकसान! VIDEO
मुंबई के फिल्म सिटी से आग लगने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रामायणम्' के सेट पर आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Fire breaks out at Ramayana film set: मुंबई के मशहूर फिल्म सिटी से बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार को रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायणम्' के सेट पर आग लग गई, जिससे धुएं का गुबार उठने लगा। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है आग की लपटें 'पति पत्नी और पंगा 2' और 'एमटीवी हसल 5' के सेट के बाहरी हिस्से से उठनी शुरू हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
स्टूडियो के बाहर लगे टेंट में आग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने पुष्टि की है कि 'रामायणम्' के सेट पर आग लगी थी। यह आग स्टूडियो के बाहर लगे एक टेंट में लगी। हालांकि, आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट को नुकसान!
इसी इलाके में 'रामायणम्' के अलावा टीवी शो 'हसल 5' और 'पति पत्नी और पंगा 2' की शूटिंग भी होती है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त 'पति पत्नी और पंगा 2' का पूरा सेट खाली था और वहां कोई शूटिंग नहीं चल रही थी।
‘हसल’ के सेट पर चल रही थी शूटिंग
वहीं 'हसल 5' की टीम ने बताया कि हादसे के समय सेट पर ग्रैंड फिनाले की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान मौके पर सभी आर्टिस्ट मौजूद थे। हालांकि, आग लगते ही मुस्तैदी दिखाते हुए सेट को खाली कर दिया गया। सभी आर्टिस्ट और क्रू मेंबर्स एकदम सुरक्षित हैं। घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 5 October 2026 at 20:21 IST