अपडेटेड 17 March 2026 at 16:21 IST

Sarke Chunar Controversy: नोरा फतेही के 'अश्लील' गाने ‘सरके चुनर’ पर आया गीतकार का पहला रिएक्शन, कहा- मैंने तो सिर्फ...

Sarke Chunar Controversy: नोरा फतेही के 'अश्लील' गाने ‘सरके चुनर’ पर अब गीतकार का रिएक्शन आ गया है उन्होंने पलड़ा झाड़ते हुए अपनी बात लिखी है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है।

Follow :  
×

Share


Sarke Chunar Controversy | Image: X

Sarke Chunar Controversy: फिल्म 'केडी: द डेविल' का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते विवादों में आ गया है। नोरा फतेही के इस गाने को सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। गाने के बोलों को लेकर यूजर्स इसे डबल मीनिंग और अश्लील बता रहे हैं, जिसके बाद मामला अब आधिकारिक स्तर तक पहुंच गया है। गाने को लेकर बढ़ते विरोध के बीच National Human Rights Commission ने फिल्म के मेकर्स तक को नोटिस जारी कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचना के बाद की गई है। लोगों का कहना है कि इस तरह के गाने समाज पर गलत प्रभाव डालते हैं और मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लिखने वाले गीतकार का रिएक्शन भी सामने आ गया, जो अपना पलड़ा झाड़ रहे हैं।

गीतकार ने किया बड़ा खुलासा

गाने के हिंदी लिरिक्स से जुड़े रकीब आलम ने इस पूरे मामले पर चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि उन्होंने यह गाना खुद नहीं लिखा बल्कि केवल कन्नड़ वर्जन का अनुवाद किया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही इस तरह के गाने को लिखने से मना कर दिया था। इसके साथ ही यह भी कहा था कि यह सेंसर से पास नहीं होगा, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर ने उनकी एक नहीं सुनी थी।

 

 

डायरेक्टर पर लगाए आरोप

गीतकार ने फिल्म के निर्देशक प्रेम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इस गाने को लेकर पहले से ही विवाद की आशंका थी, लेकिन इसके बावजूद गाने को उसी रूप में फिल्म में शामिल किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि डायरेक्टर गाने में कुछ खास शब्दों को शामिल करने पर जोर दे रहे थे, जिससे इसकी भाषा और भी आपत्तिजनक हो गई।

कलाकारों को लेकर भी उठे सवाल

इस गाने में संजय दत्त और नोरा फतेही नजर आ रहे हैं। जब इस बारे में सवाल किया गया तो गीतकार ने कहा कि संभव है कलाकारों ने मूल कन्नड़ गाने पर ही परफॉर्म किया हो और उन्हें हिंदी वर्जन के विवादित बोलों की जानकारी न रही हो।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम एक्ट्रेस का टीवी इंडस्ट्री पर फूटा गुस्सा, वीडियो हो रहा वायरल

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 17 March 2026 at 16:21 IST