Esha Deol Divorce: शादी के 12 साल बाद पति से अलग हुईं ईशा देओल, स्टेटमेंट जारी कर कही ये बात
Esha Deol Divorce: पिछले कुछ समय से ईशा देओल और भरत तख्तानी के रिश्ते में दरार आने की खबरें सामने आ रही थीं। दोनों की तलाक की खूब चर्चाएं हो रही थीं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Esha Deol Separated from Husband: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल के अपने पति भरत तख्तानी से अलग होने की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं। अब यह कंफर्म ही माना जा रहा है कि शादी के 12 बाद ईशा का रिश्ता टूटने जा रहा है। ईशा ने खुद एक इंटरव्यू में भरत तख्तानी से तलाक की खबरों की पुष्टि की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा और भरत ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अलग होने की खबरों को कंफर्म किया। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने कहा, "आपसी सहमति से हमने अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में इस बदलाव के बाद हमारे दोनों बच्चों का हित अहमियत रखता है। हम इस बात की सराहना करेंगे कि हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए।"
पति के साथ मनाई थीं वेडिंग एनिवसिरी, फिर…
पिछले कुछ समय से ईशा और भरत के रिश्ते में दरार आने की खबरें सामने आ रही थीं। दोनों की तलाक की खूब चर्चाएं हो रही थीं। वैसे तो पिछले साल जून में ही ईशा और भरत ने अपनी वेडिंग एनिवर्सिरी मनाई थी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों शेयर करते हुए अपने पति पर खूब प्यार लुटाया था। हालांकि, उनके तलाक की अटकलें तब शुरू हुईं जब हेमा मालिनी के बर्थडे सेलिब्रेशन में भरत को नहीं देखा गया। वहीं, वो ईशा की बर्थडे पार्टी में भी शामिल नहीं हुए थे।
वहीं बीते दिनों ईशा देओल के बीते दिनों किए गए एक क्रिप्टिक पोस्ट ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा था, "कभी कभी आपको यूं ही कुछ चीजों को जाने देना चाहिए और दिल की धड़कनों पर नाचना चाहिए।" फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर रिएक्शन देते नजर आए थे।
2012 में हुई थी शादी
बता दें कि कुछ सालों की डेटिंग के बाद ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ 29 जून 2012 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक स्कूल कॉम्पिटिशन के दौरान हुई थी। दोनों की दो बेटियां राध्या और मिराया हैं।
ईशा बॉलीवुड की देओल फैमिली से संबंध रखती हैं। ईशा के पिता धर्मेंद और मां हेमा मालिनी लेजेंडरी एक्टर्स हैं। हालांकि ईशा को अपने माता पिता या भाईयों की तरह बॉलीवुड में नाम नहीं मिला।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 6 February 2024 at 21:57 IST