Dhurandhar 2 vs Toxic Clash: ईद पर होगी बॉक्स ऑफिस जंग, 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के बीच इस बड़े एक्टर की फिल्म बनेगी चुनौती
Dhurandhar 2 vs Toxic Clash: ईद 2026 को बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' की जंग देखने को मिलने वाली है। इसी बीच अब तमिल स्टार प्रदीप रंगनाथन की फिल्म भी इसी दिन रिलीज हो सकती है, जिससे चुनौती और भी बढ़ सकती है।
Dhurandhar 2 vs Toxic Clash: ईद 2026 यानी 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होने वाला है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और यश की 'टॉक्सिक' के बीच पहले से ही तगड़ी टक्कर तय मानी जा रही थी, लेकिन अब इस मुकाबले में एक तीसरा खिलाड़ी भी उतरने की तैयारी में है। तमिल स्टार प्रदीप रंगनाथन की फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी के इसी दिन रिलीज होने की चर्चा ने क्लैश को और दिलचस्प बना दिया है। अगर ये फिल्म भी ईद के दिन रिलीज होती है, तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की जंग देखने में बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है।
तीसरे खिलाड़ी की एंट्री से बढ़ी हलचल
धुरंधर 2 और टॉक्सिक की रिलीज डेट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैन वॉर शुरू हो चुका है। दोनों फिल्मों के समर्थक अपनी पसंदीदा फिल्म को ब्लॉकबस्टर साबित करने में जुटे हैं। इस क्लैश की वजह से 19 मार्च को रिलीज होने वाली कुछ अन्य फिल्मों ने अपनी डेट आगे बढ़ा दी है। अब खबर है कि प्रदीप रंगनाथन की 'लव इंश्योरेंस कंपनी' भी 19 मार्च को सिनेमाघरों में आ सकती है। मलेशिया के डिस्ट्रीब्यूटर मलिक स्ट्रीम्स कॉर्पोरेशन ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसी तारीख का जिक्र किया है। हालांकि मेकर्स की ओर से आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है, लेकिन पोस्टर ने इंडस्ट्री में हलचल बढ़ा दी है।
कौन हैं प्रदीप रंगनाथन
प्रदीप रंगनाथन ने अपने करियर की शुरुआत में ही बैक टू बैक तीन फिल्मों से 100 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा छू लिया है। कॉमन मैन इमेज और स्टाइलिश स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से उन्हें नेक्स्ट रजनीकांत तक कहा जा रहा है। उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग तमिलनाडु के साथ-साथ साउथ के दूसरे हिस्सों में भी है।
'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के लिए चुनौती
यश की 'टॉक्सिक' ने सबसे पहले 19 मार्च 2026 की रिलीज डेट अनाउंस की थी। इसके बाद 'धुरंधर' के मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल की घोषणा करते हुए एंडिंग में ही पार्ट 2 की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया। अब अगर 'लव इंश्योरेंस कंपनी' भी उसी दिन रिलीज होती है, तो खासतौर पर तमिल मार्केट में दोनों पैन इंडिया फिल्मों को कड़ी टक्कर मिल सकती है। तमिलनाडु, केरल, बेंगलुरु और उन शहरों में जहां तमिल फिल्मों का मजबूत बाजार है, वहां प्रदीप की फिल्म बॉक्स ऑफिस का समीकरण बदल सकती है।अगर आधिकारिक तौर पर 19 मार्च की तारीख कन्फर्म होती है, तो ईद 2026 का क्लैश तीन बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला बन जाएगा। अब नजर इस बात पर रहेगी कि 'लव इंश्योरेंस कंपनी' खुद क्या कमाल दिखाती है और 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के बिजनेस पर कितना असर डालती है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 18 February 2026 at 22:34 IST