'कोल्डप्ले गाए तो कोई दिक्कत नहीं, लेकिन मेरे गाने से परेशानी...', लाइव कॉन्सर्ट में भड़के दिलजीत दोसांझ, खोली 'डबल स्टैंडर्ड' की पोल!
दिलजीत दोसांझ ने अहमदाबाद कॉन्सर्ट में अपने गानों को लेकर मिली शिकायतों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कोल्डप्ले का उदाहरण देते हुए डबल स्टैंडर्ड्स पर सवाल उठाए।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Diljit Dosanjh Ahmedabad Concert: पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके तहत शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका शानदार कॉन्सर्ट हुआ। दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में उमड़ी खचाखच भीड़ को देखकर दिलजीत बेहद खुश नजर आए। इस मौके पर उन्होंने फैंस का आभार जताने के साथ-साथ अपने गानों और शो पर पाबंदी लगाने की मांग करने वालों को भी करारा जवाब दिया।
दिलजीत दोसांझ ने बेबाकी से पॉपुलर ब्रिटिश म्यूजिकल बैंड 'कोल्डप्ले' का उदाहरण देते हुए भारतीय और विदेशी कलाकारों के साथ होने वाले दोहरे रवैये पर सवाल उठाए।
'कोल्डप्ले' का उदाहरण देकर दागे सवाल
सिंगर-एक्टर ने परफॉर्मेंस के बीच दर्शकों से खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने शो के खिलाफ हो रही शिकायतों पर कहा कि पिछले साल इसी स्टेडियम में 'कोल्डप्ले' के कॉन्सर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि जब 'कोल्डप्ले' यहां आकर गाता है, 'I'm feeling drunk and high' तब किसी को दिक्कत नहीं होती।
ये 'डबल स्टैंडर्ड' क्यों- दिलजीत दोसांझ
मंच से दर्शकों को संबोधित करते हुए दिलजीत ने कहा कि उन्हें खुद 'कोल्डप्ले' का ये गाना काफी पसंद है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जब विदेशी कलाकार भारत आकर परफॉर्म करते हैं तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होती, जबकि उनके गाते ही लोगों को समस्या होने लगती है। उन्होंने सीधा सवाल दागते हुए पूछा कि आखिर ये 'डबल स्टैंडर्ड' क्यों है?
विरोधियों पर तंज कसते हुए दिलजीत ने अपनी भारतीय पहचान को भी बेहद मजबूती के साथ सामने रखा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके साथ ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे वह किसी दूसरे देश से आए हों, जबकि उनका जन्म यहीं भारत में हुआ है, न कि किसी 'होनोलूलू' में। अपनी टीम और मंच पर मौजूद सभी म्यूजिशियंस की ओर इशारा करते हुए उन्होंने गर्व से बताया कि वे सभी भारत की ही मिट्टी में जन्मे कलाकार हैं, जिनके साथ मिलकर वह पूरी दुनिया में भारतीय और पंजाबी संगीत का परचम लहरा रहे हैं।
दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में कॉन्सर्ट का सपना पूरा
इससे परे, दिलजीत के लिए ये शाम बेहद खास रही। उन्होंने बताया कि उनकी दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करने की दिली इच्छा थी। इस सपने के पूरा होने पर उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया।
दिलजीत दोसांझ के इन 4 गानों पर उठाई आपत्ति
बता दें कि चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडित राव धरन्नेवर ने मांग की थी कि दिलजीत अपने कॉन्सर्ट में 4 गाने न गाएं। इनमें 'पटियाला पेग', 'पंज तारा', 'जे बिच्छो फीम लब्बियां' और 'जट्ट उट्ठे फायर करदा' शामिल हैं। उनके मुताबिक, इन न गानों के बोल शराब, ड्रग्स और गन कल्चर को बढ़ावा देते हैं, जिसका बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये गाने गाए जाने पर गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर करने की भी चेतावनी दी थी।
यह भी पढ़ें: पवन कल्याण की तीसरी शादी की डोर भी टूटी, रूसी पत्नी से 13 साल बाद अलग होने का किया ऐलान
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 22 November 2026 at 09:16 IST