पवन कल्याण की तीसरी शादी की डोर भी टूटी, रूसी पत्नी से 13 साल बाद अलग होने का किया ऐलान
पवन कल्याण की तीसरी शादी में भी उथल-पुथल मची है। उन्होंने अब शादी के 13 साल बाद पत्नी अन्ना कोडिनेला से अलग होने का ऐलान कर दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Pawan Kalyan and wife Anna Announce Seperation: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर पवन कल्याण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोडिनेला ने शादी के 13 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसे उनका जॉइंट स्टेटमेंट बताया जा रहा है। इसी पोस्ट में पवन कल्याण की तीसरी शादी टूटने का दावा है। वायरल हो रहे पोस्ट के मुताबिक, पवन कल्याण और उनकी पत्नी ने आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया है। इसमें यह भी कहा गया है कि भले ही उनकी शादी टूट रही है, लेकिन वे भविष्य में भी अच्छे दोस्त बने रहेंगे।
पवन कल्याण का तीसरी पत्नी से अलग होने का ऐलान
वायरल जॉइंट स्टेटमेंट में लिखा है, 'अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा एक साथ बिताने के बाद हमने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, लेकिन हम आज भी अच्छे दोस्त हैं और अपने प्यारे बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता बने हुए हैं। उनकी खुशी और भलाई हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी।'
इसमें आगे लिखा है, 'जीवन के इस बदलाव के दौर में हम आपसे समझदारी, दयालुता और हमारी निजता (प्राइवेसी) के प्रति सम्मान की अपेक्षा करते हैं। हम उन सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं, जो इस पूरे सफर में हमारे साथ खड़े रहे।'
Advertisement
तीन बार शादी कर चुके हैं पवन कल्याण
पवन कल्याण ने रूसी मॉडल अन्ना कोडिनेला से 30 सितंबर 2013 में तीसरी शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस शादी से पवन के दो बच्चे हुए। बेटी का नाम पोलेन अंजना पवनोवा और बेटे का नाम मार्क शंकर पवनोविच है।
इससे पहले पवन कल्याण ने 2009 में एक्ट्रेस रेणु देसाई से दूसरी शादी की थी, लेकिन ये भी ज्यादा नहीं चली। साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे- बेटा अकिरा नंदन और बेटी आध्या है।
Advertisement
पवन कल्याण की पहली शादी 1997 में नंदिनी से हुई थी। यह शादी उनके परिवार ने कराई थी। एक इंटरव्यू में पवन कल्याण ने बताया था कि उन्होंने परिवार के कहने पर रिश्ते को अपनाया था। लेकिन कुछ समय में दोनों के बीच चीजें खराब होने लगी। उन्होंने कहा था कि हर रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चलता, इसलिए अलग हो जाना बेहतर है।