अपडेटेड 13 June 2025 at 14:50 IST
Sunjay Kapur Death: एक मधुमक्खी ने ली संजय कपूर की जान? जानिए हार्ट अटैक से पहले करिश्मा कपूर के पूर्व पति संग क्या हुआ
Sunjay Kapur Passes Away: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने लंदन में पोलो मैच के दौरान दम तोड़ दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी।
Sunjay Kapur Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor ex-husband) के पूर्व पति संजय कपूर का गुरुवार को लंदन में निधन हो गया। ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वो पोलो मैच खेल रहे थे जब हार्ट अटैक आने के कारण उनकी मौत हो गई। संजय कपूर 53 साल के थे।
संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए खुलासा किया है कि उनकी मौत 12 जून को लंदन में अचानक हार्ट अटैक आने के बाद हुई थी।
संजय कपूर की जान एक मधुमक्खी ने ली?
कंपनी ने तो अपने बयान में संजय कपूर की मौत को लेकर ज्यादा कुछ डिटेल्स नहीं दी हैं लेकिन समाचार एजेंसी एएनआई ने बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ के हवाले से जरूर इसके पीछे का कारण बता दिया है। सुहेल ने खुलासा किया है कि संजय इंग्लैंड में पोलो मैच खेल रहे थे जब उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली। इससे उनके गले में जलन होने लगी और इसके बाद दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। दरअसल, संजय कपूर एक पोलो टूर्नामेंट के लिए यूके गए थे।
देर रात करिश्मा कपूर के घर पहुंचे करीना-सैफ
इस बीच, 12 जून की रात को संजय कपूर की मौत की खबर आने के तुरंत बाद, करीना कपूर और सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा को करिश्मा के घर जाते हुए देखा गया था। गुरुवार देर रात करिश्मा के घर से निकलते हुए इन सितारों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। आपको बता दें कि करिश्मा ने 2003 में संजय से शादी की थी जिसके बाद उनके दो बच्चे हुए- बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, 2014 में वे अलग हो गए और 2016 तक उनका तलाक फाइनल हो गया।
संजय ने तीन बार शादी की और उनके तीन बच्चे हैं। उनकी पहली शादी 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी जो चार साल तक चली। इसके बाद उन्होंने 2003 में मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर को अपना हमसफर बना लिया था। 2014 में करिश्मा और संजय ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दे दी और 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया। फिर संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की। इस जोड़े का एक बेटा है - अजारियस।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 13 June 2025 at 14:50 IST