'ब्रेस्ट सर्जरी और लिप इंजेक्शन की सलाह सिर्फ मर्द देते हैं', दीया मिर्जा का छलका दर्द, कहा- बाहरी सुंदरता के पीछे छिप गया है असली सुकून
Diya Mirza: दिया मिर्जा ने एक इंटरव्यू में महिलाओं के बारे में बात किया है। उन्होंने शेयर किया है कि कैसे मर्द, महिलाओं पर ब्रेस्ट सर्जरी से लेकर लिप इंजेक्शन की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने और क्या शेयर किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Diya Mirza: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा अपनी बेबाक राय और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात करने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं पर बनाए जाने वाले ब्यूटी प्रेशर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दीया के अनुसार, महिलाओं को उनके लुक्स को लेकर अनचाही सलाह देने वाले अधिकतर लोग पुरुष होते हैं।
कॉस्मेटिक प्रोसीजर पर पुरुषों का होता है दबाव
दीया मिर्जा ने बताया कि उन्हें करियर के दौरान उम्र को लेकर भेदभाव का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अक्सर पुरुष उन्हें यह बताते रहे हैं कि उन्हें खुद में क्या बदलाव करने चाहिए। दीया ने साफ किया है और ऐसी बातें हमेशा पुरुषों की तरफ से ही आती हैं। उन्होंने बताया कि आज तक किसी महिला ने उन्हें आकर यह नहीं कहा कि जाओ अपने होंठों में इंजेक्शन लगवाओ, तुम्हारे होंठ बहुत पतले हैं या अपने ब्रेस्ट का साइज बढ़ाओ, वे बहुत छोटे हैं। यह सारी सलाह हमेशा मर्द ही देते हैं।
खूबसूरती के नाम पर पैदा किया जाता है डर
एक्ट्रेस का मानना है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को चलाने वाले पुरुष अक्सर महिलाओं के मन में असुरक्षा का भाव पैदा करते हैं। उन्होंने कहा, यह बहुत दिलचस्प है क्योंकि इस इंडस्ट्री को चलाने वाले पुरुष हैं, और वे इसे डर के जरिए चलाते हैं। दीया ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर कोई महिला अपने नैचुरल लुक से खुश नहीं है और अपने फीचर्स को बेहतर बनाने का फैसला करती है, तो हो सकता है कि ऐसा इसलिए हो क्योंकि किसी पुरुष ने कभी न कभी उसे यह महसूस कराया हो कि वह काफी अच्छी या खूबसूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा, यह डरावना है।
दीया मिर्जा ने बाहरी दिखावे पर जोर देने वाली दुनिया की आलोचना की है। उनके अनुसार, हम ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां बाहरी सुंदरता पर बहुत ध्यान दिया जाता है, जबकि अंदर की बनावट को नजरअंदाज कर दिया जाता है। दीया का कहना है कि जो महिलाएं कॉस्मेटिक प्रोसीजर करवाती हैं, उन्हें अक्सर वह मेंटल पीस नहीं मिलती, जिसकी वे तलाश करती हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, इससे उन्हें असल में वह महसूस नहीं होता जो उन्हें होना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने उम्र को लेकर बनी मानसिकता पर भी सवाल उठाए और कहा कि जब कोई महिला दूसरी महिला से यह कहे कि तुम वैसी ही दिखती हो, तो यह तारीफ होने के बावजूद उम्र को लेकर बनी पुरानी सोच का ही हिस्सा होती है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 18 July 2026 at 21:52 IST