
Savan Mehndi Designs: सावन में इन 7 मेहंदी डिजाइनों से सजाएं अपने हाथ, हर कोई करेगा तारीफ, लूट लेंगी महफिल
Savan Mehndi Designs: सावन की फुहारों और हरियाली के बीच हाथों पर रची मेहंदी की महक और खूबसूरती का अपना ही मजा होता है। अगर आप भी इस सावन अपने हाथों को सुंदर और आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो यहां दिए गए 7 मेहंदी डिजाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
अरेबिक मेहंदी डिजाइन: ये डिजाइन अपनी सादगी और खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। इसमें बेल वाली डिजाइन होती है जो हाथों पर बहुत जंचती है।
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन: सावन का मतलब ही हरियाली और फूल-पत्ती है। इसलिए फूलों वाली मेहंदी डिजाइन इस मौसम के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है।
Advertisement
मंडला आर्ट मेहंदी: अगर आपको कम समय में कुछ ट्रेंडी लगाना है, तो हथेली के बीच में बना ये चक्र वाला डिजाइन बहुत प्यारा लगता है।
Image: AI
ट्रेडिशनल बेल डिजाइन: यह सदाबहार डिजाइन है। हथेली से लेकर उंगलियों तक जाती ये लंबी बेल हाथों को भरा-भरा और सुंदर लुक देती है।
Image: AIAdvertisement
मिनिमलिस्टिक डिजाइन: अगर आपको बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो आप उंगलियों पर सिर्फ जाल या छोटे फूलों का काम करवा सकती हैं।
Image: AI
मोर डिजाइन: सावन और मोर का गहरा नाता है। मेहंदी में मोर का डिजाइन बनाना काफी फेमस है और यह हाथों को बहुत ही पारंपरिक लुक देता है।
Image: AI
चेकर्ड मेहंदी डिजाइन: यह डिजाइन थोड़ा अलग और मॉडर्न लुक देता है। हथेली के कुछ हिस्सों को चेक यानी चौकोर खानों से भरकर बाकी जगह फूलों का काम किया जाता है।