पहले पार्ट से भी ज्यादा धमाकेदार होगा Dhurandhar 2 का म्यूजिक, आप भी बन सकते हैं लॉन्च इवेंट का हिस्सा, जानिए कैसे
Dhurandhar The Revenge: फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के म्यूजिक एल्बम का ग्रैंड लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा। ये इवेंट 17 मार्च को मुंबई के गोरेगांव स्थित विशाल नेस्को सेंटर में शाम 7:30 बजे से होगा।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Dhurandhar The Revenge: आदित्य धर की आगामी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। पहले पार्ट की सफलता के बाद अब इसके सीक्वल से भी मेकर्स को खासा उम्मीदें हैं। फैंस फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की कहानी के साथ-साथ इसके म्यूजिक को लेकर भी उत्सुक हैं और ऐसा क्रेज बहुत ही कम फिल्मों में देखने के लिए मिलता है।
दरअसल, रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ के गानों और बैकग्राउंड म्यूजिक को काफी पसंद किया गया था। फिल्म की कामयाबी में इसके चार्टबस्टर गानों का भी काफी बड़ा योगदान था। ऐसे में फैंस को ‘धुरंधर द रिवेंज’ का म्यूजिक एल्बम भी देखना है।
‘धुरंधर द रिवेंज’ का होगा म्यूजिक लॉन्च इवेंट
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, पेड प्रीव्यू से एक दिन पहले मुंबई में फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के म्यूजिक एल्बम का ग्रैंड लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा। ये इवेंट 17 मार्च को मुंबई के गोरेगांव स्थित विशाल नेस्को सेंटर में शाम 7:30 बजे से होगा जिसे स्पॉटिफाई द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
वेन्यू के एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि ये सबसे बड़े फिल्म इवेंट में से एक होगा जिसमें 2500 से 3000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
ऐसे बनें म्यूजिक लॉन्च इवेंट का हिस्सा
अगर आपको भी ‘धुरंधर द रिवेंज’ के म्यूजिक लॉन्च में शामिल होना है तो इसके लिए आपको डिस्ट्रिक्ट ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। खास बात यह है कि एंट्री फ्री है। इस इवेंट में फिल्म के कलाकार और संगीतकार भी मौजूद रहेंगे। यहां लाइव परफॉर्मेंस भी होंगी जिस दौरान, रणवीर सिंह और संगीतकार शाश्वत सचदेव भी स्टेज पर नजर आएंगे। ये म्यूजिक लॉन्च ढाई घंटे तक चलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ (2025) की रिलीज से पहले दो प्रमोशनल इवेंट आयोजित किए गए थे। पहले नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में ट्रेलर लॉन्च हुआ और उसके बाद म्यूजिक लॉन्च इवेंट हुआ था। हालांकि, इस बार केवल म्यूजिक लॉन्च इवेंट ही हो रहा है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 14 March 2026 at 20:20 IST