अपडेटेड 18 March 2026 at 11:21 IST
Dhurandhar 2: रिलीज से पहले सारा अर्जुन ने बताया कौन है असली 'धुरंधर', सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का वीडियो
Dhurandhar 2 Release: फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में ही 135 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
Sara Arjun Viral Video: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर फैंस का उत्साह इस समय अपने चरम पर है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही यह चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
सारा अर्जुन ने दिया दिल छू लेने वाला बयान
हाल ही में एक इवेंट के दौरान सारा अर्जुन से पूछा गया कि उनके हिसाब से फिल्म का असली ‘धुरंधर’ कौन है। इस पर उन्होंने बहुत ही प्यारा जवाब दिया। सारा ने कहा,
“आज जो मैं धुरंधर बनी हूं, वो आप लोगों की वजह से हूं। असली और सबसे बड़ा धुरंधर हमारी ऑडियंस है।”
सारा की इस सादगी भरी बात ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया और जोरदार तालियां बजने लगीं। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके इस बयान की खूब तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि सारा की यही सादगी उन्हें खास बनाती है।
रणवीर सिंह का हाई-एनर्जी अंदाज
फिल्म के हीरो रणवीर सिंह भी पीछे नहीं हैं। 17 मार्च 2026 को मुंबई में हुए म्यूजिक लॉन्च इवेंट में उन्होंने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से माहौल को पूरी तरह जोशीला बना दिया।
रणवीर ने अपने किरदारों की झलक दिखाते हुए स्टेज पर दमदार मूव्स किए, जिसे देखकर फैंस झूम उठे। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग उन्हें “भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार” तक कह रहे हैं।
एडवांस बुकिंग में ही कर डाली करोड़ों की कमाई
फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में ही 135 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
इतनी बड़ी प्री-सेल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन थिएटरों में भी टिकटों की जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है।
रिलीज के बाद मच सकता है तहलका
फिल्म को लेकर जिस तरह का माहौल बना हुआ है, उससे साफ है कि ‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है। सारा अर्जुन की सादगी और रणवीर सिंह की एनर्जी ने फैंस की उम्मीदों को और भी बढ़ा दिया है। अब सभी की नजरें 19 मार्च पर टिकी हैं, जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर आएगी और पता चलेगा कि यह वाकई कितना बड़ा रिकॉर्ड बनाती है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 18 March 2026 at 11:21 IST