मंच पर मंगेतर को लगाया गले, फिर दिखाई सगाई की अंगूठी... Dhurandhar सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने लाइव कॉन्सर्ट में फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज- VIDEO

दिल्ली के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने अचानक शो रोककर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने मंच पर अपने मंगेतर शेखर चौधरी का हाथ थामा, उन्हें गले लगाया और अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए सगाई का ऐलान किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जैस्मिन सैंडलस ने कॉन्सर्ट में किया सगाई का ऐलान | Image: Instagram

Dhurandhar Singer Concert Video: 'धुरंधर' में 'शरारत' गाने से सबको नचाने वालीं मशहूर सिंगर जैस्मिन सैंडलस (Jasmine Sandlas) ने अपने फैंस को एक ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसे वे लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे। हमेशा अपने स्वैग और दमदार आवाज के लिए जानी जाने वाली जैस्मिन ने अपने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान बेहद अनोखे और रोमांटिक अंदाज में अपनी सगाई का ऐलान कर दिया। स्टेज पर वो अपने मंगेतर से फैंस को मिलवाती और उन्हें गले लगाती नजर आईं।

जैस्मिन ने फैंस को दिया सरप्राइज

जैस्मिन का यह धमाकेदार कॉन्सर्ट दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में चल रहा था, जिसमें हजारों की संख्या में फैंस की भीड़ जुटी थी। जैस्मिन हमेशा की तरह अपनी फुल एनर्जी के साथ परफॉर्म कर रही थीं और उनके गानों पर पूरा ऑडिटोरियम झूम रहा था। इस बीच अचानक जैस्मिन ने म्यूजिक रुकवा दिया। फैंस हैरान थे कि क्या हुआ, तभी जैस्मिन ने माइक पर कहा कि वे आज उन्हें किसी 'बेहद खास शख्स' से मिलवाना चाहती हैं।

मंच पर किया प्यार का इजहार

इसके बाद वे अपने मंगेतर शेखर चौधरी का हाथ थामे उन्हें स्टेज पर लेकर आईं। इस दौरान जैस्मिन की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने स्टेज पर अपनी रिंग फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को बताया कि वे सगाई कर चुकी हैं। सिंगर इस दौरान खुलकर अपने प्यार का इजहार करती नजर आईं। उन्होंने माइक पर मुस्कुराते हुए कहा, “ये हैं मेरे सजना।” इसके बाद जैस्मिन खुशी से उनकी बाहों में झूम गईं और पूरा स्टेडियम तालियों और हुटिंग से गूंज उठा।

कौन हैं जैस्मिन सैंडलस?

म्यूजिक इंडस्ट्री में 'गुलाबी क्वीन' (Gulabi Queen) के नाम से मशहूर जैस्मिन सैंडलस मशहूर पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर हैं। उनका जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश कैलिफोर्निया (अमेरिका) में हुई। जैस्मिन अपनी भारी, दमदार आवाज के लिए जानी जाती हैं।

जैस्मिन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं, जो आज भी हर पार्टी की जान होते हैं। इसमें 'यार ना मिले', 'इल्लीगल वेपन', 'रात जशन दी' और 'धुरंधर' फिल्म के गाने 'शरारत', ‘जाइए सजना’ जैसे ब्लॉकबस्टर ट्रैक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: पहले थामा हाथ, फिर कार में गोद में बैठाया... बर्थडे पर राघव जुयाल ने शहनाज गिल संग कंफर्म किया रिश्ता? फैंस बोले- अब छिपाना बंद करो- VIDEO

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 12 July 2026 at 08:50 IST