अपडेटेड 23 January 2026 at 21:25 IST

Border 2 में दिखी 'धुरंधर' के अक्षय खन्ना की झलक? अनोखे अंदाज में दिया गया ट्रिब्यूट, सीन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें

Border 2 movie: 'बॉर्डर 2' में पुरानी फिल्म 'बॉर्डर' के आइकॉनिक किरदारों को अनोखे अंदाज में याद किया गया है। फिल्म में अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी की भी एक झलक देखने मिलती है, जिसने फैंस को काफी इमोशनल कर दिया।

Follow :  
×

Share


Border 2 | Image: Social Media

Border 2: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने सनी देओल की 'बॉर्डर 2' आ गई है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म के इंतजार में थे, जो आखिरकार खत्म हुआ। 'बॉर्डर 2' ने दर्शकों के दिलों में एक बार फिर 1997 की क्लासिक फिल्म बॉर्डर की यादें ताजा कर दी हैं। वहीं, फिल्म ने न सिर्फ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध को फिर स्क्रीन पर उतारा है, बल्कि मूल फिल्म के उन हीरोज को भी एक अनोखा ट्रिब्यूट दिया गया है जिन्होंने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी थी।

खास तौर पर 'धुरंधर' के अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी की खास झलकियां 'बॉर्डर 2' में भी देखने मिली, जिसने फिल्म को और भी इमोशनल बना दिया है।

आइकॉनिक किरदारों को किया गया याद

फिल्म में दो जगहों पर बहुत ही स्वाभाविक और दिल को छूने वाले अंदाज में 'बॉर्डर' के आइकॉनिक किरदारों को याद किया गया है। पहला मौका वो था, जब युद्ध से पहले की तैयारियों चल रही होती है। तभी रेडियो पर लॉन्गेवाला की लड़ाई का जिक्र आता है और शहीद सैनिकों के नाम गिनाए जाते हैं।

इसमें सेकंड लेफ्टिनेंट धर्मवीर (अक्षय खन्ना), असिस्टेंट कमांडेंट भैरो सिंह राठौड़ (सुनील शेट्टी), सूबेदार मथुरा दास (सुदेश बेरी) और सूबेदार रतन सिंह (पुनीत इस्सर) जैसे नाम शामिल हैं। फिल्म में इन किरदारों का छोटा-सा ये रेफरेंस पुरानी फिल्म के फैंस के लिए एक प्यारा सरप्राइज बन गया।

इस सीन में दिखी झलक

वहीं, एक भावुक पल फिल्म के क्लाइमैक्स के दौरान भी है। जब सनी देओल का किरदार लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कालेर अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारे में जाते हैं। वह वहां युद्ध में बेटे और अन्य शहीद सैनिकों के लिए प्रार्थना करते हैं। इसी दौरान गुरुद्वारे की दीवार पर अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, सुदेश बेरी के किरदार नजर आने लगते हैं। ये सभी यूनिफॉर्म में मुस्कुराते हुए नजर आते हैं, जैसे वे फतेह सिंह की प्रार्थना को सलाम कर रहे हों।

साथ ही फिल्म के नए किरदारों अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ के शहीद हुए किरदार भी इस सीन में शामिल हो जाते हैं। इस सीन में इसमें जो इमोशन भरा गया है, वह इतना गहरा है कि दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं।

कैसे शूट हुआ सीन? 

इस सीन को कैसे शूट किया गया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अक्षय-सुनील ने इस कैमियो की रियल शूटिंग की थी, तो कुछ में यह भी कहा गया कि उनके कैरेक्टर्स एआई से तैयार किए गए।

यह भी पढ़ें: बॉर्डर 2 की धमाकेदार एंट्री लेकिन फंस गई रणवीर सिंह की धुरंधर 2, आदित्य धर ने क्यों रोका टीजर?

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 23 January 2026 at 21:25 IST