सारी चालें फेल, काम नहीं आई तिगड़म… आदित्य धर की Dhurandhar 2 के आगे धुआं-धुआं हुई ‘भूत बंगला’?

Dhurandhar 2 vs Bhooth Bangla: देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच ‘भूत बंगला’ अक्की पाजी का हिट फिल्म का इंतजार खत्म कर पाएगी या नहीं।

Dhurandhar 2 vs Bhooth Bangla | Image: instagram

Dhurandhar 2 vs Bhooth Bangla: प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी सालों बाद हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ से लौटी। दर्शकों को इस आइकॉनिक जोड़ी से कुछ धमाके की उम्मीद थी लेकिन अब लग रहा है कि पहले ही दिन ये फुस्स हो गई। ‘भूत बंगला’ ने मिक्स्ड रिव्यू के बीच बॉक्स ऑफिस पर ठंडी ओपनिंग की जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या दर्शकों की पहली पसंद अभी भी आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बनी हुई है।

पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले और भारतीय सिनेमा का इतिहास बदल डाला। इसका सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ भी बड़े पर्दे पर जबरदस्त कमाई कर रहा है। ऐसे में ‘धुरंधर’ की लहर को देखते हुए ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 10 अप्रैल से खिसका के 17 अप्रैल कर दी थी लेकिन अब लग रहा है कि इस चाल का उन्हें कुछ खास फायदा नहीं मिला।

‘धुरंधर 2’ के आगे फीकी पड़ी ‘भूत बंगला’?

‘भूत बंगला’ के ट्रेलर और गानों को मिले धमाकेदार रिस्पॉन्स के बाद फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। फिल्म 16 अप्रैल की रात 9 बजे से थिएटर में लगनी शुरू हो गई थी। इससे पहले खबरें आई थीं कि सिंगल स्क्रीन थिएटर में तो ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ के बीच शो बंटवारे को लेकर जंग भी छिड़ गई है। इसकी बदौलत रणवीर सिंह स्टारर के थिएटर में स्क्रीन्स कम हो गए हैं लेकिन इसके बाद भी इसकी कमाई कम नहीं हुई है।

Sacnilk के आंकड़ों की माने तो, ‘भूत बंगला’ ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये तो पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये की ठीकठाक कमाई कर ली थी। इसके बाद ‘भूत बंगला’ का भारत में ओपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 16 करोड़ रुपये हो चुका है। सामने आए अर्ली ट्रेंड के हिसाब से, अक्षय कुमार स्टारर ने दूसरे दिन अबतक लगभग 9.42 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आज शनिवार है तो कमाई का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है लेकिन ये बॉक्स ऑफिस नंबर देखने में पॉजिटिव संकेत नहीं दे रहे हैं।

किसी फिल्म को आगे नहीं आने देगी ‘धुरंधर 2’?

दूसरी ओर, ‘धुरंधर 2’ को कल बॉक्स ऑफिस पर 30 दिन पूरे हो चुके हैं। स्क्रीन्स घटने के बाद भी आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ने 2.70 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली थी। अब 30 दिनों के बाद इसका कुल कलेक्शन 1105.82 करोड़ रुपये हो चुका है। 

17 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर हर किसी की नजरें टिकी थीं। फैंस और ट्रेड ऐनालिस्ट ये जानने के लिए बेताब थे कि क्या अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही ‘धुरंधर 2’ को हटा पाएगी। हालांकि, यहां तो कुछ अजूबा ही देखने को मिला। अपने आधे से ज्यादा शो गंवाने के बाद भी ‘धुरंधर’ ने 29वें दिन की तुलना में 30वें दिन ज्यादा टिकट बेचे जो दिखाता है कि दर्शक अभी भी इसी मूवी को देखना चाहते हैं। 

29वें दिन 'धुरंधर 2' के 8654 शो चल रहे थे, फिर 'भूत बंगला' के आने से यह संख्या घटकर 4162 शो की रह गई। आमतौर पर, स्क्रीन में 50 प्रतिशत की कटौती से टिकट सेल में भारी गिरावट आती है, लेकिन 'धुरंधर 2' के मामले में, ऑक्यूपेंसी इतनी तेजी से बढ़ी है कि यह कल की तुलना में प्रति घंटे ज्यादा टिकट बेच रही है।

अक्षय कुमार की फ्लॉप पर फ्लॉप…

अक्षय कुमार का करियर शुरुआत से ही काफी रोमांचक रहा है। कभी वो फ्लॉप पर फ्लॉप फिल्में देते हैं तो कभी बैक-टू-बैक हिट देकर बॉक्स ऑफिस किंग बन जाते हैं। हालांकि, पिछले कुछ साल बॉक्स ऑफिस के लिहाज से उनके लिए अच्छे नहीं बीते। फैंस भी खिलाड़ी कुमार के मैजिक को मिस कर रहे हैं। वो एक क्लीन हिट देने के लिए तरस रहे हैं। उनकी पिछली प्रोपर हिट फिल्म ‘OMG 2’ (150.17 करोड़ रुपये) थी लेकिन वो भी उनकी सोलो हिट नहीं थी। उसमें उनके साथ पंकज त्रिपाठी नजर आए थे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच ‘भूत बंगला’ अक्की पाजी का हिट फिल्म का इंतजार खत्म कर पाएगी या नहीं।

ये भी पढे़ंः फिर ट्रोल्स के निशाने पर ‘द रिबेल किड’, Coachella के लिए रेडी होते समय अपूर्वा ने काटा कलावा, तो नेटिजंस ने लगा दी क्लास

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 18 April 2026 at 19:37 IST