अपडेटेड 23 February 2026 at 13:50 IST

Dhurandhar 2 Vs Toxic: 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' की टक्कर के बावजूद होगा यश को बड़ा फायदा, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Bollywood Action FIlm: 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का सीधा मुकाबला धुरंधर 2 से होने वाला है। साउथ के सुपरस्टार यश अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं।

dhurandhar 2 vs toxic actor yash fees and profit for movie | Image: X

साउथ के सुपरस्टार यश अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। 20 फरवरी को फिल्म का नया टीजर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। टीजर में यश का अब तक का सबसे खतरनाक और दमदार अवतार देखने को मिला है।

बता दें कि यह है कि 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का सीधा मुकाबला धुरंधर 2 से होने वाला है। इसके बावजूद माना जा रहा है कि इस क्लैश से यश को बड़ा फायदा हो सकता है। ऐसे में 'टाक्सिक' मूवी का रिस्पांस कैसे भी हो, लेकिन यश को इस फिल्म से मुनाफा ही होने वाला है। इसके पीछे वजह है यश की चार्ज की हुई फीस। तो चलिए जानते हैं फिल्म 'टॉक्सिक' के लिए यश ने कुल कितना किया है चार्ज? वहीं इसके अलावा भी फिल्म हिट होने के कई कारण और भी है।

कितनी फीस ले रहे हैं यश?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश इस फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपये की फीस ले रहे हैं। वहीं कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि चूंकि यश खुद इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं, इसलिए एक्टिंग फीस और प्रॉफिट शेयरिंग मिलाकर उनकी कुल कमाई करीब 150 करोड़ रुपये तक हो सकती है। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

टीजर में दिखा यश का सबसे हिंसक अवतार

यश ने अपने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए बताया कि इस फिल्म में वह अब तक का सबसे हिंसक और इंटेंस किरदार निभा रहे हैं। टीजर में एक भव्य और डार्क दुनिया दिखाई गई है, जिसमें सर्कस सेटिंग से लेकर ईस्ट एशियन स्टाइल का बैकड्रॉप नजर आता है। कहानी अलग-अलग टाइमलाइन में फैली हुई है, जो फिल्म को और भी रोचक बनाती है।

यश का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन

फिल्म में यश का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहा है। कहीं वह पतले और फुर्तीले नजर आते हैं तो कहीं बेहद ताकतवर और युद्ध-कठोर शरीर के साथ दिखाई देते हैं। यह बदलाव उनके किरदार को और ज्यादा दमदार बनाता है।

शानदार स्टारकास्ट और मल्टी-लैंग्वेज रिलीज

फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। ‘टॉक्सिक’ को कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है, जबकि यह हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

‘धुरंधर 2’ से क्लैश के बावजूद क्यों फायदा?

19 मार्च को ‘टॉक्सिक’ की टक्कर ‘धुरंधर 2’ से होगी, लेकिन यश की जबरदस्त फैन फॉलोइंग, दमदार टीजर और मल्टी-लैंग्वेज रिलीज के चलते फिल्म को बड़े स्तर पर दर्शक मिलने की उम्मीद है। साथ ही, प्रोड्यूसर होने की वजह से यश को फिल्म की कमाई से सीधा फायदा मिलेगा।

 

यह जरूर पढ़ें: Rashmika-Vijay Love Story: Reel से Real तक कैसे शुरू हुई रश्मिका और विजय की लव स्टोरी? अब बजेगी शहनाई
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 23 February 2026 at 13:49 IST