अपडेटेड 7 March 2026 at 23:36 IST
Dhurandhar 2 Trailer: थिएटर्स में फिर गूंजेगा 19 साल पुराना गाना, 'धुरंधर 2' के ट्रेलर में 'Ari Ari' ने लूटी महफिल
Ari Ari Song: फैंस के लंबे इंतजार के बाद अब 'धुरंधर 2' फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला बैकग्राउंड 'आरी-आरी' गाने की भी अपनी ही खासियत है।
Dhurandhar 2 Movie Song: एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा में आ गया है। फिल्म में दमदार एक्शन, सस्पेंस और बदले की कहानी देखने को मिल रही है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
लेकिन ट्रेलर में एक चीज ऐसी है जिसने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, और वह है बैकग्राउंड में बज रहा गाना ‘आरी आरी’। यह गाना ट्रेलर को और भी दमदार बना रहा है और सोशल मीडिया पर लोग इसी ट्रैक पर रील्स और शॉर्ट्स बना रहे हैं।
क्या है ‘आरी आरी’ गाने का इतिहास?
दरअसल ‘आरी आरी’ कोई नया गाना नहीं है। यह एक पुराना हिट ट्रैक है जिसे अब फिल्म धुरंधर 2 के लिए नए अंदाज में पेश किया गया है।
इस गाने को मूल रूप से म्यूजिक जोड़ी 'Bombay Rockers' ने बनाया था। इसमें नवतेज सिंह रेहल और थॉमस सारडॉर्फ शामिल थे। यह गाना साल 2007 के आसपास उनके एल्बम 'Introducing' के साथ रिलीज हुआ था। उस समय यह गाना भारत और डेनमार्क दोनों जगहों पर काफी लोकप्रिय हुआ था।
नए वर्जन में मॉडर्न म्यूजिक का तड़का
फिल्म के लिए इस गाने को नए अंदाज में तैयार किया गया है। इसे म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत सचदेव ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है। इस नए वर्जन में जैस्मीन सैंडलस, खान साब, सुधीर यदुवंशी और ओरिजिनल सिंगर नवतेज सिंह रेहल ने अपनी आवाज दी है।
गाने में मॉडर्न म्यूजिक, दमदार बीट्स और रैप का तड़का लगाया गया है, जिससे यह आज के दौर के हिसाब से एक हाई-एनर्जी ट्रैक बन गया है।
क्यों खास है यह गाना?
‘आरी आरी’ की सबसे खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक पंजाबी लोक धुन ‘बारी बरसी’ को हिप-हॉप बीट्स के साथ जोड़ा गया है। यही वजह है कि यह गाना पहले भी काफी हिट रहा था और अब नए वर्जन में भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म
फिल्म धुरंधर 2 सिर्फ एक्शन और म्यूजिक की वजह से ही नहीं, बल्कि अपनी शानदार स्टारकास्ट को लेकर भी चर्चा में है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म धुरंधर 2 दुनिया भर के सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर और ‘आरी आरी’ गाने को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखकर माना जा रहा है कि यह फिल्म इस साल की बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। वहीं ‘आरी आरी’ गाना अभी से ही सोशल मीडिया पर वायरल ट्रैक बनने की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहा है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 7 March 2026 at 23:36 IST