अपडेटेड 6 March 2026 at 21:21 IST

Dhurandhar 2 Advance Booking: अमेरिका में सिर चढ़कर बोल रहा रणवीर सिंह का जादू, 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में की रिकॉर्डतोड़ कमाई

Dhurandhar 2 Advance Booking Day 1: फिल्म की शुरुआती एडवांस बुकिंग के आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर सकती है। अब सभी की नजरें इसके ट्रेलर और रिलीज के बाद मिलने वाले दर्शकों के रिएक्शन पर टिकी हुई हैं।

Follow : Google News Icon  
dhurandhar-the-revenge-advance-booking-day-1-ranveer-singh movie tickets sold rapidly in the us earning over more than 3 lakh dollar trade reports
Dhurandhar: The Revenge | Image: Social Media

Dhurandhar: The Revenge इन दिनों रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। रणवीर सिंह की यह बहुप्रतीक्षित स्पाई-एक्शन फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही विदेशी बाजार में इसकी एडवांस बुकिंग ने शानदार रफ्तार पकड़ ली है।

अमेरिका में एडवांस बुकिंग का जबरदस्त रिस्पॉन्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अमेरिका में अपने प्रीमियर नाइट के लिए करीब 14,399 टिकट बेच लिए हैं। ये टिकट 472 लोकेशन्स और 744 शोज में बिकी हैं।

इन शुरुआती बुकिंग से फिल्म ने 330,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तरी अमेरिका में पहले दिन की एडवांस बुकिंग 500,000 डॉलर के करीब पहुंच गई है, जबकि पूरे ओपनिंग वीकेंड के लिए यह आंकड़ा 800,000 डॉलर से ज्यादा हो चुका है। उम्मीद है कि यह जल्द ही 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर सकता है।

ट्रेलर रिलीज से पहले ही बढ़ा उत्साह

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है, फिर भी दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च 2026 को सुबह 11:01 बजे रिलीज किया जाएगा।

Advertisement

ट्रेलर की घोषणा के बाद फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद एडवांस बुकिंग में और तेज उछाल देखने को मिल सकता है।

कब रिलीज होगी फिल्म

इस स्पाई-एक्शन फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement

फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि इसकी रिलीज ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे बड़े त्योहारों के आसपास हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसे फायदा मिलने की उम्मीद है।

दमदार स्टारकास्ट

Uploaded image

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कई बड़े कलाकार नजर आएंगे, जिनमें अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और सौम्या टंडन शामिल हैं।

पहली फिल्म रही थी ब्लॉकबस्टर

इस फिल्म का पहला भाग भी दर्शकों को बेहद पसंद आया था। 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में करीब 1354.84 करोड़ रुपये की कमाई की थी और भारत में 800 करोड़ नेट क्लब में पहुंचने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी थी। इसी वजह से इसके सीक्वल से भी काफी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

पहले इस फिल्म का मुकाबला यश की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) से होना था, लेकिन उस फिल्म की रिलीज आगे बढ़कर 4 जून 2026 कर दी गई।

अब 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर इसकी सीधी टक्कर पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' से होगी।

जोरदार ओपनिंग की उम्मीद

फिल्म की शुरुआती एडवांस बुकिंग के आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर सकती है। अब सभी की नजरें इसके ट्रेलर और रिलीज के बाद मिलने वाले दर्शकों के रिएक्शन पर टिकी हुई हैं।

यह जरूर पढ़ें:  IND vs ENG: ब्लैक टीशर्ट और जींस में गौतम गंभीर, साथ में दो बेटियां और पत्नी... जब सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हेड कोच, जीत के बाद VIDEO VIRAL
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 21:21 IST