अपडेटेड 23 March 2026 at 07:08 IST

ट्रोलिंग के बीच रणवीर संग लंच डेट पर स्पॉट हुईं दीपिका पादुकोण, Dhurandhar 2 स्टार को फैंस ने दिया नया नाम

Ranveer Singh-Deepika Padukone: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई के एक मशहूर सीफूड रेस्टोरेंट से लंच के बाद बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।

Ranveer Singh-Deepika Padukone | Image: X

Ranveer Singh-Deepika Padukone: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर आए दिन ताबड़तोड़ रिकॉर्ड तोड़ रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फ्रेंचाइजी ने एक्टर का ऑरा बढ़ा दिया है। फैंस से लेकर फिल्म सेलिब्रिटीज तक, सभी ‘धुरंधर 2’ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यही कारण है कि जब रणवीर को अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण संग एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते देखा गया तो फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकाबू हो गए।

इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में मुंबई में लंच डेट पर गए थे। वहां से निकलते वक्त फैंस कपल को देख खुशी के मारे चिल्लाने लगे।

लंच डेट पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई के एक मशहूर सीफूड रेस्टोरेंट से लंच के बाद निकलते नजर आ रहे हैं। रेस्टोरेंट के बाहर उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी। रणवीर जब बाहर निकले तो फैंस ने उन्हें देख "बब्बर शेर" के नारे लगाने शुरू कर दिए। ये सुनकर एक्टर खुश हो गए और फैंस को ग्रीट करने लगे। उनके आगे चल रहीं उनकी बेटर हाफ दीपिका भी अपने पति के लिए फैंस का इतना प्यार देखकर मुस्कुराने लगती हैं। फैंस की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कपल जाकर गाड़ी में बैठ गया। 

दीपिका पादुकोण क्यों हो रहीं ट्रोल?

जहां एक तरफ रणवीर सिंह ‘धुरंधर द रिवेंज’ की वजह से लोगों की खूब तारीफें और प्यार बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण को घेरना शुरू कर दिया है। दरअसल, फैंस और सेलिब्रिटीज लगातार सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद पूरी टीम को सराह रहे हैं लेकिन दीपिका की तरफ से एक बार भी अपने पति के लिए एक पोस्ट नहीं हुआ जिसके बाद नेटिजंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

ये भी पढे़ंः पहले दिन 100 करोड़, दूसरे दिन 200 करोड़, तीसरे दिन 300 करोड़…. Dhurandhar 2 ने 3 दिनों में ‘पुष्पा 2’ का सबसे बड़ा रिकॉर्ड छीना

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 23 March 2026 at 07:08 IST