अपडेटेड 18 March 2026 at 21:14 IST
Dhurandhar 2 Spoiler: 'धुरंधर 2' के स्पॉइलर ने बढ़ाई हलचल, सामने आया ‘बड़े साहब’ और ‘ल्यारी किंग’ का सच
Dhurandhar 2 Spoiler: 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू रिलीज हो गए हैं, इसके साथ में फिल्म का स्पॉइलर भी सामने आ गया है। फिल्म में बड़े साहब और ल्यारी किंग का सच रिवील हो गया है।
Dhurandhar 2 Spoiler: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट गलियारों तक हर जगह इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। इसी बीच पेड प्रीव्यू शो के बाद फिल्म से जुड़े कई स्पॉइलर भी सामने आ गए हैं, जिन्होंने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। आइए आपको भी फिल्म का स्पॉइलर देते हुए बताते हैं कि ‘बड़े साहब’ और ‘ल्यारी किंग’ का क्या है सच।
स्पॉइलर में हुआ बड़े साहब का खुलासा
प्री रिलीज शो देखने वाले कुछ दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े अहम खुलासे कर दिए हैं। वायरल हो रही जानकारी के मुताबिक ‘बड़े साहब’ के किरदार को लेकर हिंट मिला है, जहां बैकग्राउंड में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की तस्वीर दिखाई देती है। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में बड़े साहब का किरदार इसी शख्स से जुड़ा हो सकता है।
रणवीर सिंह बने ल्यारी के किंग
वहीं फिल्म में ल्यारी के किंग की बात करें तो यह किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं। उनका रोल हमजा अली मजहरी के रूप में काफी दमदार बताया जा रहा है, जो फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा है। सोशल मीडिया पर इस किरदार को लेकर काफी चर्चा हो रही है और इससे जुड़े कई सीन भी वायरल हो रहे हैं।
इंटेंस सीन्स ने जीता दर्शकों का दिल
फिल्म के कुछ इंटेंस सीन भी इंटरनेट पर सामने आए हैं, जिन्हें दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इन सीन्स में एक्शन और इमोशन का बेहतरीन मिक्स देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों की दिलचस्पी को और बढ़ा दिया है।
बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की उम्मीद
'धुरंधर 2' का पेड प्रीव्यू शो पहले ही शुरू हो चुके हैं, जबकि फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। स्पॉइलर सामने आने के बाद भी फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ है, बल्कि फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। फिल्म के पहले पार्ट को शानदार सफलता मिलने के बाद इस सीक्वल से भी बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर सकती है और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 18 March 2026 at 21:14 IST