अपडेटेड 18 March 2026 at 20:22 IST

Dhurandhar 2 First Review Out: रणवीर सिंह की 'धुरंधर द रिवेंज' का पहला रिव्यू आउट, क्या फिल्म बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

Dhurandhar 2 First Review Out: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का पहला रीव्यू आउट हो गया है। इसके आधार पर सवाल ये उठता है कि क्या यह फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन पाएगी।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar 2 review
Dhurandhar 2 review | Image: X

Dhurandhar 2 First Review Out: रणवीर सिंह की मोस्टअवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म के पेड प्रीव्यू शुरू होते ही सोशल मीडिया पर इसकी शुरुआती समीक्षाएं सामने आने लगी हैं, जिनमें इसे शानदार प्रतिक्रिया मिलती दिख रही है। पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद इस सीक्वल से उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं।

पहली समीक्षा में फिल्म को बताया गया बेहतरीन

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'धुरंधर 2' का रीव्यू करते हुए इसे बेस्ट फिल्म बताई है। उनके अनुसार निर्देशक आदित्य धर ने इस बार कहानी को और बड़े और प्रभावशाली स्तर पर पेश किया है, जो पहले पार्ट से भी ज्यादा दमदार नजर आ रही है।

रणवीर सिंह की एक्टिंग बनी फिल्म की जान

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजहरी के किरदार में जबरदस्त एक्टिंग की है। उन्होंने अपने किरदार में एनर्जी, इमोशन्स और शानदार एक्टिंग को बेहतरीन तरीके से पेश किया है। समीक्षकों का मानना है कि यह उनके करियर के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक है। फिल्म के डायलॉग्स और एक्शन सीक्वेंस को भी खूब सराहा जा रहा है। कहानी को इस दो पार्ट्स में बनाकर इसे सबसे मजबूत कड़ी बताया जा रहा है, जो दर्शकों को लास्ट तक बांधे रखेगी।

1400 करोड़ की सफलता के बाद बढ़ी उम्मीदें

धुरंधर के पहले भाग ने दुनियाभर में करीब 1400 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी, जिससे यह इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है। ऐसे में इसके दूसरे पार्ट से बॉक्स ऑफिस पर और बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद की जा रही है।

Advertisement

सेंसर कट्स पर उठे सवाल

फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद सेंसरशिप को लेकर विवाद भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के दौरान कई जगहों पर ऑडियो म्यूट किए जाने से दर्शकों का अनुभव प्रभावित हुआ है। इसके अलावा इंडियन वर्जन में करीब 6 मिनट का अतिरिक्त फुटेज कट किए जाने की भी बात सामने आई है, जबकि विदेशी वर्जन में ऐसा नहीं देखने को मिला है। 

यह भी पढ़ें: पठान और RRR को पीछे छोड़ आगे निकली 'धुरंधर 2', एडवांस बुकिंग में इतिहास

Advertisement

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 18 March 2026 at 20:22 IST